Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    किसानों संग आज दून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    April 3, 2026

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, April 3
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर… पांच की मौत
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर… पांच की मौत

    adminBy adminAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर… पांच की मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    लक्सर पुरकाजी स्टेट हाइवे पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसकी चपेट में तीसरी बाइक भी आ गई। दर्दनाक हादसे में एक बाइक पर सवार नाबालिग़ सहित दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला, पुरूष और दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गए। चपेट में आई तीसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को भी चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान तीन और घायलों ने भी दम तोड़ दिया।

    एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह के मुताबिक़ मुज्जफरनगर निवासी जीशान अपनी पत्नी शबनूर के साथ बाइक से लक्सर से मुज्जफरनगर जा रहा था। उसकी बाइक पर उसके रिश्तेदार की दो बेटियां अलीना और इसल भी बैठी थी। उनके साथ दूसरे वाहनों पर अन्य रिश्तेदार भी चल रहे थे। इस बीच जब वो लक्सर पुरकाजी हाईवे पर गंगनौली गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक के साथ उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर खानपुर क्षेत्र के मदारपुर निवासी युवक गुरजंट सिंह और उसका नाबालिग़ साथी गांव का ही अभिराज सवार थे।

    दो बाइकों की टक्कर में तीसरी भी आई चपेट में

    बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत के बीच यहां गुजर रहा एक और बाइक सवार हीरा सिंह भी आ गया। उसकी बाइक भी दोनों बाइकों की चपेट में आकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर लक्सर बाजार चौकी पुलिस, चेतक पुलिसकर्मी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

    लक्सर में दर्दनाक हादसे में पांच की मौत

    पुलिस द्वारा घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने गुरजंट सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर कर किया गया। जहां रुड़की के अस्पताल में दूसरे नाबालिग़ युवक अभिराज की भी मौत हो गई। अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। लेकिन जीशान, इसल और शबनूर की मौत हो गई है। जबकि एक घायल का इलाज चल रहा है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    किसानों संग आज दून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    April 3, 2026

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version