Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, March 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड का एक और जवान आतंकी हमले में शहीद, मार्च में होनी थी शादी
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड का एक और जवान आतंकी हमले में शहीद, मार्च में होनी थी शादी

    adminBy adminDecember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड का एक और जवान आतंकी हमले में शहीद, मार्च में होनी थी शादी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    जम्मू-कश्मीर से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक और दुखद खबर सामने आ रही है जहां बीते रोज पूंछ में हुए आतंकी हमले में राज्य का एक और वीर सपूत शहीद हो गया है। शहीद जवान का नाम राइफलमैन गौतम कुमार बताया गया है। वे मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले थे और भारतीय सेना की 89 आर्म्ड रेजीमेंट में तैनात थे। उनकी शहादत की खबर मिलते ही जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद गौतम अपने पीछे भरे पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। बताया गया है कि वह बीते शनिवार को ही छुटियां खत्म कर ड्यूटी पर गए थे और आगामी मार्च माह में उनकी शादी होने वाली थी। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: दुखद खबर, आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल बीरेंद्र सिंह शहीद… परिजनों में कोहराम

    अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार क्षेत्र के शिवपुरी निवासी गौतम कुमार भारतीय सेना की 89 आर्म्ड रेजीमेंट में बतौर राइफलमैन कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में थी। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक आवास पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि बीते रोज जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर के दोनाड़ क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे। जिनमें राइफल मैन गौतम कुमार और चमोली जिले के नारायण बगड़ विकासखण्ड के बमियाल गांव निवासी नायक बीरेंद्र सिंह के अतिरिक्त नायक करन कुमार (एएससी), राइफल मैन चंदन कुमार (89 आर्म्ड रेजीमेंट) और एक अन्य जवान शामिल हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version