Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    केदारनाथ हादसे में लापरवाही का आरोप, आर्यन हेली के अधिकारियों पर केस दर्ज

    June 16, 2025

    बड़ी ख़बर: केदारनाथ में हेलीकाप्टर हुआ क्रैश…23 महीने की बच्ची समेत सात लोगों की मौत

    June 15, 2025

    कैंची धाम में आस्था का महासैलाब: स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    June 15, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखण्ड: कुमाऊं रेजिमेंट का जवान जम्मू में हुआ शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर
    उत्तराखंड

    उत्तराखण्ड: कुमाऊं रेजिमेंट का जवान जम्मू में हुआ शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

    adminBy adminSeptember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखण्ड: कुमाऊं रेजिमेंट का जवान जम्मू में हुआ शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के लिए दुखद खबर आ रही है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनात भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान दीपक पाण्डेय के रूप में हुई है। शहीद जवान उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के निवासी है। जवान की शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। आगे पढ़िए….

    यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग: मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी ग्राम प्रधान हुआ गिरफ्तार

    जानकारी के अुनसर नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के मल्ला गहना सुपाकोट निवासी दीपक पाण्डेय जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शहीद हुए है। वह वर्ष 2017 में भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट की बंगाल इंजीनियरिंग में भर्ती हुए थे। रविवार को सेना के अधिकारियों की ओर से शहीद दीपक के परिजनों को उनकी शहादत की जानकारी दी गई। बताया कि वह हादसे में ड्यूटी के दौरान दीपक शहीद हुए हैं। शहीद दीपक अपने पीछे माता-पिता एवं छोटी बहन तथा बड़े भाई समेत पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। वह स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत बतौर इलेक्ट्रिशियन सेना में भर्ती हुए थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    कैंची धाम में आस्था का महासैलाब: स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    June 15, 2025

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version