Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली: नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, 10 स्कूलों में तीन दिन का अवकाश

    August 20, 2026

    उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा फेरबदल, श्रीनगर की निर्दलीय मेयर समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बोले तीरथ सिंह रावत- नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरूंगा

    August 18, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, August 20
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»नैनीताल में पत्रकारिता के सामाजिक दायित्वों पर मंथन, वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह सम्मानित
    उत्तराखंड

    नैनीताल में पत्रकारिता के सामाजिक दायित्वों पर मंथन, वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह सम्मानित

    adminBy adminJune 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नैनीताल । उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व लेकसिटी प्रेस क्लब नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान में नैनीताल क्लब के सभागार में “सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता के दायित्व” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

    इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता आकाशवाणी के सेवानिवृत्त निदेशक प्रतुल जोशी थे । उन्होंने सामाजिक सरोकारों से लगातार विमुख होती व सत्ता के इशारे पर हो रही पत्रकारिता से प्रेस की विश्वसनीयता पर उत्पन्न खतरों पर विस्तृत वक्तव्य दिया । स्वतंत्र पत्रकार व स्तंभकार राजशेखर पंत समाज के प्रति पत्रकारों की भूमिका का उल्लेख किया ।

    संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने यूनियन द्वारा लंबे अंतराल के बाद आयोजित की गई संगोष्ठी को वर्तमान परिदृश्य में उल्लेखनीय बताया था कहा कि यूनियन निकट भविष्य में इस तरह की गोष्ठियां व बैठकों का जिलेवार आयोजन करेगा ।

    यूनियन के महासचिव प्रयाग पांडे ने अल्प समय की सूचना के बावजूद प्रदेश भर से श्रमजीवी पत्रकारों के इस संगोष्ठी में भाग लेने के लिए आभार जताया ।

    यूनियन के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार गणेश पाठक ने संगोष्ठी के संदर्भ में आधार वक्तव्य दिया ।
    संगोष्ठी का मुख्य कार्यक्रम पत्रकारिता के क्षेत्र में 50 वर्ष की सेवाएं दे चुके वरिष्ठ पत्रकार व नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन साह का सम्मान किया जाना रहा । हल्द्वानी के पत्रकार जगमोहन रौतेला ने सम्मान पत्र पढ़ा । जिसके बाद प्रतुल जोशी,राजशेखर पंत, यूनियन के अध्यक्ष अरुण शर्मा,महासचिव प्रयाग पांडे,कार्यकारी अध्यक्ष अविक्षित रमन,उपाध्यक्ष डॉ.रजनीकांत शुक्ला,नैनीताल प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने राजीव लोचन साह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । साथ ही उन्हें सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया ।

    इस मौके पर राजीव लोचन साह ने इस सम्मान के लिए उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व नैनीताल प्रेस क्लब के प्रति आभार जताया । उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन के कई अहम संस्मरण,कई जनांदोलनों में हुई पत्रकारिता का भी उल्लेख किया । संगोष्ठी का संचालन प्रदेश सचिव डॉ.विपिन चंद्रा ने किया । जबकि धन्यवाद वक्तव्य वरिष्ठ पत्रकार व यूनियन के उपाध्यक्ष डॉ.रजनीकांत शुक्ला ने किया ।

    दूसरे सत्र में उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की आम बैठक हुई । जिसमें यूनियन की गतिविधियों सहित जिलों की इकाइयों, सदस्यता शुल्क, यूनियन के रजत जयंती वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों, स्मारिका के प्रकाशन पर विस्तार से चर्चा की गई । कई जिलों के जिलाध्यक्षों,महामंत्रियों ने जिलों में संगठन की स्थिति की जानकारी दी साथ ही पत्रकारों की समस्याओं का उल्लेख किया । राज्य विज्ञापन समिति के सदस्य भरत साह ने भी बैठक को संबोधित किया ।

    इस मौके पर आम सहमति से उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नैनीताल जिलाध्यक्ष पद पर अंकुर शर्मा व महामंत्री पद पर प्रकाश जोशी का मनोनयन किया गया । साथ ही उनसे शीघ्र जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने को कहा गया गया । अंकुर शर्मा ने अपने वक्तव्य में संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिया ।

    बैठक में वरिष्ठ पत्रकार ओ पी पांडे, भगवान सिंह गंगोला,नैनीताल प्रेस क्लब अध्यक्ष माधव पालीवाल,महासचिव संजय नागपाल, यूनियन के उपाध्यक्ष बी सी भट्ट,सचिव राजेंद्र तिवारी,पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी,मंटू, देहरादून के राकेश विजल्वाण,अमित, रमन जायसवाल,हरिद्वार के अमित गुप्ता, सुमित तिवारी,उधमसिंहनगर के अध्यक्ष रमेश चंद्रा सहित अन्य नगरों के पदाधिकारी,अल्मोड़ा के जगमोहन बिष्ट,दयानंद कठैत,नैनीताल नगर के पत्रकार राजू पांडे, विनोद कुमार, इन्द्र नेगी,हिमानी रौतेला, अरुण साह सहित प्रदेश भर से करीब 125 पत्रकार पहुंचे हुए थे ।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली: नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, 10 स्कूलों में तीन दिन का अवकाश

    August 20, 2026

    उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा फेरबदल, श्रीनगर की निर्दलीय मेयर समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बोले तीरथ सिंह रावत- नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरूंगा

    August 18, 2026

    युवाओं को रोजगार, पहाड़ में उद्योग और कब्जाधारियों को भूमिधरी अधिकार—धामी के बड़े ऐलान

    August 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version