Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चारधाम यात्रा: 8 अप्रैल से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग होगी शुरू… इस तरह से कर सकेंगे अप्लाई
    उत्तराखंड

    चारधाम यात्रा: 8 अप्रैल से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग होगी शुरू… इस तरह से कर सकेंगे अप्लाई

    adminBy adminApril 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम यात्रा: 8 अप्रैल से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग होगी शुरू… इस तरह से कर सकेंगे अप्लाई
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चारधाम यात्रा अब जल्द शुरू होने वाली है. अब इसी कड़ी में चारधाम यात्रा 2023 में केदारनाथ हेलीकाप्टर सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू हो जाएगी। आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल का ट्रायल शुरू कर दिया है। केदारनाथ हेलीकाप्टर सेवा बुकिंग के लिए टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जाएगी। इमरजेंसी कोटे के तहत 10 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑफलाइन होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि पहले आज पांच अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन ट्रायल में कुछ तकनीकी दिक्कत आने से अब आठ अप्रैल से ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी।

    टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए इस बार बुकिंग सिस्टम को पारदर्शी बनाया गया है। बिना टिकट के किसी हेलीपैड में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हेलीपैड के प्रवेश स्थान पर टिकट में क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद ही यात्री को जाने की अनुमति होगी। रविशंकर ने बताया कि टिकट रद्द करने और किराया वापसी के लिए नियमावली बनाई गई है, जो यात्री हेली सेवा का टिकट रद्द करते हैं, तो उन्हें भुगतान भी ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। मौसम खराब होने या तकनीकी कारणों से हेली सेवा रद्द होने पर यात्रियों को पूरा किराया वापस किया जाएगा। इस बार मौसम खराब होने पर बैकलॉग की व्यवस्था नहीं होगी। आईआरसीटीसी ने हेली सेवा टिकटों की बुकिंग के लिए वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in तैयार की है। इस वेबसाइट पर यात्रियों को टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी।

    चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से 10 करोड़ राशि का बीमा किया जाएगा। यदि किसी यात्री की दुर्घटना में मृत्यु होती है तो बीमा कवर के तहत परिजनों को आर्थिक मदद मिल सकेगी। बुधवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों को चारधाम यात्रा की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय पर बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को जो लोग गुमराह करते हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। केदारनाथ व यमुनोत्री धाम में खच्चरों के खानपान और विश्राम की समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही यात्रा मार्गों पर गरम पानी की व्यवस्था की जाए।

    devbhumi news devbhumi samachar kedarnath helicopter booking pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version