Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उम्रकैद की सजा सुनते ही कातिल की ‘हीरो वाली’ मुस्कान – इंसाफ की अदालत में शैतानी जश्न

    May 31, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    अंकिता भंडारी मर्डर केस में आज फैसला:पिता वीरेंद्र भंडारी बोले-मौत के बदले मौत की सजा मिलनी चाहिए

    May 30, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»ऋषिकेश नीलकंठ मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो बच्चों और एक युवती की दर्दनाक मौत
    उत्तराखंड

    ऋषिकेश नीलकंठ मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो बच्चों और एक युवती की दर्दनाक मौत

    adminBy adminMarch 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    ऋषिकेश नीलकंठ मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो बच्चों और एक युवती की दर्दनाक मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नीलकंठ दर्शनों को जा रहे यात्रियों का एक वाहन लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर खाई में गिर गया। हादसे में दो मासूम और एक युवती की मौत हो गई। वाहन में 13 लोग सवार थे। घायलों को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश लाया गया, जहां से गंभीर घायलों को उपचार के लिए एम्स भेजा गया। घटना रविवार शाम करीब साढे़ तीन बजे की है। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से नीलकंठ महादेव के दर्शनों को जा रहे एक परिवार के 13 लोगों का वाहन पीपलकोटी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया गया। उन्हें एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो बच्चों और एक युवती को मृत घोषित किया। जबकि अन्य घायलों की गंभीर स्थिति के मद्देनजर एम्स रेफर किया गया। वाहन में रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर से 13 लोग नीलकंठ दर्शनों को आए थे। जिनमें दिव्यांश (06), दीप्ती (04) दोनों पुत्र-पुत्री सुरेश कमलेश (20) पुत्री सोमपाल की मृत्यु हो गई। अन्य वाहन सवारों में सुरेश (35) पुत्र चैनसुख, पुष्पा देवी (30) पत्नी सुरेश, सोमपाल (55) पुत्र शोभाराम, चमेली देवी (50) पत्नी सोमपाल, अमित (36) पुत्र चैनसुख, उषा (35) पत्नी अमित, हर्ष (08) पुत्र अमित, तनु (14) पुत्री अमित, प्रियंका (15) पुत्र विशंबर दयाल, विनय कुमार (19) पुत्र विशंबर दयाल घायल बताए गए हैं।

    वाहन के पीछे से जा रही राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत गौहरी रेंज की वन टीम ने वाहन को खाई में गिरता देखा। वन कर्मचारियों ने आसपास लोगों और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को इसकी सूचना दी।  मौके पर पहुंचे लोग और वन कर्मचारियों की मदद से घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया।  चिकित्सकों ने अस्पताल में दो मासूम और एक युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अन्य घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar road accident uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025

    उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग के मचा हड़कंप

    April 16, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version