Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»दिल्ली से चंडीगढ़, जयपुर और देहरादून के लिए चलेंगी ई-बसें, टिकट बुकिंग से लेकर जानें सब कुछ
    उत्तराखंड

    दिल्ली से चंडीगढ़, जयपुर और देहरादून के लिए चलेंगी ई-बसें, टिकट बुकिंग से लेकर जानें सब कुछ

    adminBy adminMarch 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    दिल्ली से चंडीगढ़, जयपुर और देहरादून के लिए चलेंगी ई-बसें, टिकट बुकिंग से लेकर जानें सब कुछ
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अब एप से टिकट की बुकिंग कर आप ई-बसों में दिल्ली से जयपुर चंडीगढ़ और देहरादून तक का सफर कर सकते हैं। आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रीमियम बस सेवा की शुरुआत सोमवार से आईएसबीटी कश्मीरी गेट से की जा रही है। इस मौके पर प्रधान सचिव (परिवहन) सह परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा बसों और ग्रीन सेल मोबिलिटी के सीईओ देवेंद्र चावला बस को हरी झंडी दिखाएंगे। दिल्ली सरकार की तरफ से अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत करने के लिए नीति तैयार की गई है। इसके तहत 200 किलोमीटर के दायरे में सीएनजी बसें चलाई जाएंगी।

    200 किलोमीटर के दायरे में जहां सीएनजी बसें चलाई जाएंगी, वही आगे की दूरी के लिए ई-बस और बीएस-6 वाहनों को भी चलाने की इजाजत दी जा रही है. इस पहल के तहत दिल्ली दिल्ली से दूसरे शहरों के लिए पहली बार प्रीमियम ई-बसों का परिचालन शुरू किया जा रहा है. पहले चरण में 50 ई-बसें चलाई जाएगी. वहीं इसके बाद 500 किलोमीटर के दायरे में अमृतसर, लखनऊ, शिमला सहित अन्य शहरों के लिए बसें चलाने का प्रावधान रखा गया है. वही इन बसों की टिकटों की बुकिंग एप के अलावा, ट्रैवल एजेंट और पेटीएम के माध्यम से भी की जा सकती है.

    सेवा की शुरुआत के मौके पर ग्रीन सेल मोबिलिटी के सीईओ देवेंद्र चावला ने बताया कि दिल्ली से चंडीगढ़, जयपुर और देहरादून के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की गई है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली से दूसरे शहर के लिए यह पहली ई-बस सेवा है। भोपाल-इंदौर सहित कई और शहरों में इस दिशा में पहल की गई है। बसों में ग्राहकों की सुरक्षा, समय की पाबंदी को खास तवज्जो दी गई है। जल्द ही दिल्ली-आगरा के बीच भी बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। अगले छह महीने में लखनऊ, अमृतसर सहित देश के दूसरे शहरों के लिए भी बस सेवा शुरू की जाएगी। इन शहरों के लिए हर एक घंटे के अंतराल पर बसें उपलब्ध होंगी। इसके लिए आईएसबीटी परिसर के अंदर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी लगाया जाएगा। न्यूगो के प्रीमियम लाउंज में यात्रियों को वातानुकूलित माहौल में भोजन और पेय पदार्थों उपलब्ध होंगे। सीईओ ने कहा कि देश को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में ई-बसों के परिचालन की शुरुआत की गई है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar ई-बस सेवा उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version