Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र आज से, हंगामेदार रहने के हैं आसार
    उत्तराखंड

    गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र आज से, हंगामेदार रहने के हैं आसार

    adminBy adminMarch 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में दो साल बाद हो रहा बजट कई मायने में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार इस बजट-2023 में कई नई योजनाओं को लाने जा रही है। मार्च 2021 के बाद अब मार्च 2023 में गैरसैंण विधानसभा परिसर को खिलखिलाते देख स्थानीय लोग खुश तो हैं, लेकिन सवाल भी है कि आखिर बजट सत्र ही क्यों? सत्र की तैयारियों के तहत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बीते रोज ही गैरसैंण पहुंच गई थीं। रविवार सुबह से ही डीजीपी अशोक कुमार, डीएम हिमांशु खुराना और उनके बाद विस अध्यक्ष खंडूड़ी सिलसिलेवार विस सत्र की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर चुके हैं। आम परंपरा रही है कि राज्यपाल बजट सत्र के दिन ही सुबह गैरसैंण पहुंचते हैं। लेकिन, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रविवार दोपहर ही गैरसैंण आ गए।

    उत्तराखंड विधानसभा के सोमवार 13 मार्च से गैरसैंण (Garsain Uttarakhand Vidhansabha Session) में शुरू हो रहे बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्षी कांग्रेस भर्ती परीक्षा घोटाले, बेरोजगारों पर लाठीचार्ज और जोशीमठ भूधंसाव जैसे अनेक मुद्दों पर सदन से लेकर सड़क तक पुष्कर सिंह धामी सरकार को घेरने की तैयारी में है। बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस तथा कई अन्य संगठनों की ओर से विधानसभा घेराव के आह्वान के चलते प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस ने कई स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था की है। इसका निरीक्षण गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक तथा चमोली के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया है।

    बजट सत्र के लिए 13 से 18 मार्च की अवधि तय होने के बाद से विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुट गई थी, जो पूर्ण हो चुकी है। पांचवीं विधानसभा का यह चौथा और इस वर्ष का पहला सत्र है। इसमें राज्य का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया जाना है। रविवार देर शाम को गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन के सभागार में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सत्र के लिए विधायी व संसदीय कार्यों पर चर्चा और 13 व 14 मार्च का एजेंडा तय किया गया। पहले दिन सोमवार को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। अगले दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के साथ ही विधायी कार्य होंगे। बताया गया कि सत्र के दौरान भर्ती परीक्षाओं में नकलरोधी कानून, राज्याधीन सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, मतांतरण कानून में संशोधन समेत 10 विधेयक सरकार की ओर से पेश किए जाएंगे। इनमें छह पुराने और चार नए विधेयक हैं।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ गैरसैण देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार बजट सत्र
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version