Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: मौसम के बदलते तेवर से जंगलों के लिए बढ़ा खतरा, टेंशन में है वन विभाग
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: मौसम के बदलते तेवर से जंगलों के लिए बढ़ा खतरा, टेंशन में है वन विभाग

    adminBy adminFebruary 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: मौसम के बदलते तेवर से जंगलों के लिए बढ़ा खतरा, टेंशन में है वन विभाग
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में फौरी राहत के बाद एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। चटख धूप के दिन में पसीने छुटा रही है। जबकि, शाम को ठिठुरन बरकरार है। अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी वन विभाग की भी चिंता बढ़ा रही है। 71 प्रतिशत वन क्षेत्र वाले प्रदेश में जंगल की आग का खतरा भी अधिक रहता है। वर्षा कम होने के कारण इस बार चुनौती और बड़ी होने की आशंका है। आपको बता दें 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू होने के बाद सप्ताहभर में ही करीब 51 हेक्टेयर वन आग की भेंट चढ़ चुके हैं।

    आने वाले दिनों की चुनौतियों को देखते हुए वन विभाग ने कसरत भी तेज कर दी है। वन कर्मियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही वन पंचायतों, महिला एवं युवक मंगल दलों से भी सहयोग मांगा जा रहा है। इस बार शीतकाल में सामान्य से करीब 60 प्रतिशत कम वर्षा हुई। ज्यादातर शुष्क मौसम रहने के कारण फरवरी में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। साथ ही वन क्षेत्रों में भी नमी कम होने से आग लगने का खतरा बढ़ गया है। मौसम के मौजूदा मिजाज को देखते हुए अगले कुछ माह भारी पड़ सकते हैं। वर्षा कम होने के साथ ही चोटियों पर भी बर्फ न के बराबर बची है। फायर सीजन शुरू होने के साथ ही वन विभाग की धड़कने भी बढ़ गई हैं। अब तक प्रदेश में जंगल की आग की 26 घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 51.23 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

    आमतौर पर राज्य में प्रतिवर्ष जंगल की आग की औसतन दो हजार से 22 सौ घटनाएं होती हैं। जिसमें करीब तीन से साढ़े तीन हजार हेक्टेयर वन आग की भेंट चढ़ जाता है। बीते वर्ष 2022 में जंगल की आग की 22 सौ घटनाएं हुईं। जिनमें करीब 35 सौ हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा, जबकि वर्ष 2021 में करीब 2800 घटनाएं हुई थीं। प्रदेश में 11 हजार 300 वन पंचायतें हैं। फायर सीजन में वन पंचायतों की उपयोगिता बढ़ जाती है। वन विभाग की ओर से वन पंचायतों की भागीदारी बढ़ाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar आग उत्तराखंड न्यूज़ जंगल की आग का खतरा देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version