Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: कलयुगी मां ने 9 लाख में कर दिया ममता का सौदा, सलाखों के पीछे पहुंचे 4 लोग
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: कलयुगी मां ने 9 लाख में कर दिया ममता का सौदा, सलाखों के पीछे पहुंचे 4 लोग

    adminBy adminFebruary 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: कलयुगी मां ने 9 लाख में कर दिया ममता का सौदा, सलाखों के पीछे पहुंचे 4 लोग
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र में तीन महीने के मासूम का आठ लाख रुपये में मां ने ही सौदा तय कर दिया। पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने दबिश देकर मां, नाना और बिचैलिए के साथ ही खरीदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांच लाख की नकदी भी बरामद की है, जो खरीदार से बतौर एडवांस ली गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को रोशनाबाद स्थित कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि राज बिहार फेस-1 फुटबाल ग्राउंड के पास एक घर में बच्चे की खरीद-फरोख्त की सूचना मिली थी। कनखल थाने की टीम ने मौके पर छापा मारा।

    पुलिस ने बच्चे की मां मोनिका, नाना पिंटू निवासी ग्राम सूबखेडा पौंटा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश, हाल पता बलराम वाली गली निकट फुटबॉल ग्राउंड जगजीतपुर कनखल के अलावा महादेव निवासी रानीपोखरी देहरादून और हर्षी निवासी राजागार्डन गली नंबर तीन कनखल को गिरफ्तार कर लिया। महादेव बच्चे का खरीदार है, जबकि हर्षी बिचैलिया और महादेव की बहन है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी महादेव की शादी को 10 साल हो गए थे। उसकी एक बेटी है। उसने बेटा गोद लेने की इच्छा जताते हुए बहन हर्षी को बताया। हर्षी ने भाई के लिए बेटे की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान हर्षी को पता चला कि जगजीतपुर कनखल की मोनिका का पति से कुछ समय पहले तलाक हो गया है। उसका तीन माह का बच्चा है जिसे वह बेचना चाहती है। हर्षी ने जानकारी भाई महादेव को दी और मोनिका से बच्चा खरीदने हरिद्वार आ गए। आठ लाख रुपये में बच्चा खरीदने का सौदा तय हुआ।

    पांच लाख रुपये बतौर एडवांस दे दिए। जबकि बाकी तीन लाख रुपये बाद में देना तय हुआ। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। बच्चा खरीदने के आरोपी महादेव को वंश आगे बढ़ाने की चाह ने अपराधी बना दिया। उसने कानूनी तरीके से बेटा गोद लेने के बजाय खरीद-फरोख्त से बेटा खरीदना चाहा। उसकी बहन हर्षी भी इस अपराध में भागीदार बनी। हर्षी ने ही महादेव को मोनिका से बेटा दिलवाने की बात करवाई। शुक्रवार को जगजीतपुर में बच्चा लेने के लिए पहुंचे और धरे गए। मोनिका ने अपने पिता पिंटू के साथ मिलकर अपने ही मासूम बच्चे का सौदा किया। मोनिका के दो बेटे और एक बेटी है। पति से तलाक हो चुका है। वह घरों मे झाड़ू पोछा कर गुजर बसर करती है। पिता भी उसी के साथ रहते हैं। तीसरे बच्चे को जन्म देने के बाद पैसों के लालच में उसे बेचना चाहती थी।

    devbhumi news devbhumi samachar haridwar news pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version