Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    केदारनाथ हादसे में लापरवाही का आरोप, आर्यन हेली के अधिकारियों पर केस दर्ज

    June 16, 2025

    बड़ी ख़बर: केदारनाथ में हेलीकाप्टर हुआ क्रैश…23 महीने की बच्ची समेत सात लोगों की मौत

    June 15, 2025

    कैंची धाम में आस्था का महासैलाब: स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    June 15, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देवभूमि की सोनाली बिष्ट बनी वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर, भाई सेना में है कैप्टन
    उत्तराखंड

    देवभूमि की सोनाली बिष्ट बनी वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर, भाई सेना में है कैप्टन

    adminBy adminFebruary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देवभूमि की सोनाली बिष्ट बनी वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर, भाई सेना में है कैप्टन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हर फील्ड में बेटियां अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। एक समय था जब बेटियां घर परिवार को संभालने की जिम्मेदारी होती थी लेकिन आज वही बेटियां देश सेवा कर भारत मां का मस्तक ऊँचा कर रही हैं। अब पौड़ी गढ़वाल की एक बेटी सोनाली बिष्ट (Sonali Bisht Pauri Garhwal) ने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर ना केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली सोनाली का परिवार उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। सोनाली के पिता हसवंत सिंह बिष्ट भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। वहीं उनके दादा भोपाल सिंह बिष्ट, नाना मोहन सिंह नेगी (सूबेदार) भी सेना में रहकर मां भारती की सेवा कर चुके हैं। इतना ही नहीं सोनाली के बड़े भाई शुभम बिष्ट भी भारतीय सेना कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बतौर कैप्टन राजस्थान के अलवर जिले में है। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: अगस्त्यमुनि की बिटिया श्रेया पंवार बनी ICAR में वैज्ञानिक, हासिल किया पहला स्थान

    जानकारी के मुताबिक सोनाली बिष्ट (Sonali Bisht Kotdwar) मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रणस्वा गांव की रहने वाली हैं। हालांकि, वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ कोटद्वार के कोटडीढ़ांग वार्ड 3 में रहती हैं। सोनाली की प्रारम्भिक शिक्षा कोटडीढांग के ज्ञानोदय विद्यालय से हुई है। इसके बाद बेटी ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई डीएवी कॉलेज से पूरी की है। सोनाली बिष्ट ने 12वीं की पढ़ाई के बाद बीटेक किया है और इसके पश्चात एक वर्ष तक विप्रो में नौकरी भी की है। इसी दौरान वर्ष 2020 में उनका चयन फ्लाइंग ऑफिसर के लिए हो गया, जिसके बाद एएफटीसी से दो वर्ष का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत अब बीती 21 जनवरी को वह भारतीय वायुसेना सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गईं। सोनाली ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को दिया है। सोनाली की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    कैंची धाम में आस्था का महासैलाब: स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    June 15, 2025

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version