Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    केदारनाथ हादसे में लापरवाही का आरोप, आर्यन हेली के अधिकारियों पर केस दर्ज

    June 16, 2025

    बड़ी ख़बर: केदारनाथ में हेलीकाप्टर हुआ क्रैश…23 महीने की बच्ची समेत सात लोगों की मौत

    June 15, 2025

    कैंची धाम में आस्था का महासैलाब: स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    June 15, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»जम्मू कश्मीर में तैनात उत्तराखंड का लाल शहीद, परिवार में पसरा मातम
    उत्तराखंड

    जम्मू कश्मीर में तैनात उत्तराखंड का लाल शहीद, परिवार में पसरा मातम

    adminBy adminJanuary 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    जम्मू कश्मीर में तैनात उत्तराखंड का लाल शहीद, परिवार में पसरा मातम
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर तैनात उत्तराखंड का एक लाल शहीद हो गया है। जी हां यहां तंगधार जिले में तैनात जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई। शहीद जवान सुबेदार जितेंद्र जुयाल मूल रूप से कोटद्वार निवासी थे। जवान की शहादत की खबर पाते ही परिवार में मातम छा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार नगर निगम के शिवपुर निवासी जीतेंद्र जुयाल, भारतीय सेना की 17 गढ़वाल राइफल्स में सूबेदार के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में थी। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: 9 साल बाद अपने मूलस्थान पर लौटी धारी देवी, 2013 में मूर्ति हटाते ही आई थी प्रलय

    बताया गया है कि बीते रोज जब वह गश्त पर ग‌ए थे तो वाहन से नीचे उतरते समय एकाएक जमीन पर गिर ग‌ए। जिस पर सेना के अधिकारियों ने उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर उन्हें हेलीकाप्टर से बारामूला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सूबेदार जीतेंद्र जुयाल करीब बीस दिन पूर्व ही छुट्टी काटकर कोटद्वार से ड्यूटी पर वापस लौटे थे। शहीद जवान अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री व एक पुत्र सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    कैंची धाम में आस्था का महासैलाब: स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    June 15, 2025

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version