Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»जोशीमठ संकट: भारतीय सेना की भी बढ़ी मुश्किलें… सामरिक ठिकाने मलारी और नीति पास तक कैसे होगी पहुँच
    उत्तराखंड

    जोशीमठ संकट: भारतीय सेना की भी बढ़ी मुश्किलें… सामरिक ठिकाने मलारी और नीति पास तक कैसे होगी पहुँच

    adminBy adminJanuary 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    जोशीमठ संकट: भारतीय सेना की भी बढ़ी मुश्किलें… सामरिक ठिकाने मलारी और नीति पास तक कैसे होगी पहुँच
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    जोशीमठ में उपजे संकट का असर अब आर्मी पर भी पड़ सकता है। दरअसल इसी रूट के जरिए सेना सामरिक ठिकाने और सीमांत इलाके मलारी और नीति पास तक पहुंचती थी। सड़कों के खरब हो जाने और दरारों के चलते अब इस रूट पर भारी वाहनों को ले जाना खतरे से खाली नहीं है। बदरीनाथ हाईवे पर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के साथ सेना के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशना चुनौती बन सकता है। इस सीजन जब बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे तो पर्यटकों को जोशीमठ से होकर ही जाना होगा, लेकिन इस रूट की हालत अब बहुत अच्छी नहीं है। यह मार्ग कई स्थानों पर भू-धंसाव की चपेट में है। रोड अधिक दबाव सहने की भी स्थिति में नहीं है। इतनी जल्दी वैकल्पिक रूट तैयार भी नहीं हो सकता।

    जोशीमठ की तलहटी में निर्माणाधीन हेलंग-मारवाड़ी बाईपास बदरीनाथ यात्रा का एक विकल्प हो सकता था, लेकिन फिलहाल इसका काम रुका हुआ है। डॉ.सिन्हा ने कहा कि अगर इस मार्ग पर आज भी काम शुरू हो जाता है, तब भी इसे बनने में दो से ढाई वर्ष लगेंगे। इसलिए इसे विकल्प के तौर पर नहीं देखा जा सकता। बाईपास करके पर्यटकों को बदरीनाथ और माणा पहुंचाया जा सकता है। इससे जोशीमठ का लोड काफी कम होगा। वर्ष 1988-89 में यूपी सरकार ने सिंचाई विभाग को हेलंग-मारवाड़ी बाईपास निर्माण की स्वीकृति दी थी। तब सड़क कटिंग का काम सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने शुरू किया था लेकिन स्थानीय लोगों ने बाईपास का विरोध शुरू कर दिया। तब लोगों ने तर्क दिया था कि यदि इस बाईपास का निर्माण हो गया तो जोशीमठ में पर्यटन व तीर्थाटन गतिविधियां ठप पड़ जाएंगी।

    वर्ष 1991 में रामकिशन सिंह रावत के नेतृत्व में स्थानीय लोग सड़क के विरोध में उच्च न्यायालय इलाहबाद गए और न्यायालय से इस पर रोक लग गई। तब बाईपास का निर्माण ठप पड़ गया था। ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के तहत 2021 में केंद्र सरकार ने फिर से हेलंग बाईपास के निर्माण को हरी झंडी दी। लेकिन, यह रूट सेना के दृष्टिकोण से उपयुक्त नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, सेना मौजूदा रूट जोशीमठ से ही बॉर्डर एरिया तक जाना चाहती है। चूंकि, सेना की सीमांत पोस्ट मलारी, नीति पास जैसे बेहद महत्वपूर्ण रणनीतिक लोकेशन तक जोशीमठ होकर ही जाया जा सकता है। इसलिए जोशीमठ-मलारी मार्ग ऑलवेदर रोड से अलग भारतमाला प्रोजेक्ट का हिस्सा है। सेना चाहती है कि ऐसा वैकल्पिक रूट हो जो जोशीमठ के आसपास से होकर गुजरे। अब तक जोशीमठ से मलारी और नीति पोस्ट तक पहुंचने के लिए जिस रूट के इस्तेमाल किया जा रहा था, वो भी धंसाव की चपेट में है। ऐसे में आर्मी के लिए बेहद जरुरी है कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इलाकों में पहुंच के लिए नया रूट बनाया जाए।

    devbhumi news devbhumi samachar indian army joshimath pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version