Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»अब यूकेएसएसएससी व यूकेपीएससी में खुफिया पुलिस, अधिकारियों व कर्मचारियों पर रहेगी नजर
    उत्तराखंड

    अब यूकेएसएसएससी व यूकेपीएससी में खुफिया पुलिस, अधिकारियों व कर्मचारियों पर रहेगी नजर

    adminBy adminJanuary 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अब यूकेएसएसएससी व यूकेपीएससी में खुफिया पुलिस, अधिकारियों व कर्मचारियों पर रहेगी नजर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा कि नकल विरोधी कानून को इतना सख्त बनाया जायेगा कि भविष्य में कोई इस बारे में सोचे भी नहीं। सख्त नकल विरोधी कानून में दोषी का उम्र कैद की सजा का प्राविधान तो होगा ही उसके द्वारा अर्जित संपत्ति को जब्त किये जाने का भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि नकल माफियाओं के लगातार सक्रिय रूप से तैनात होने तथा परीक्षा पेपर को लीक आउट कराये जाने से परीक्षा देने वाले अन्य अभ्यर्थी, जो दिन-रात मेहनत करते हैं, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इन्ही तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अब निर्णय लिया गया है कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार तथा उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून द्वारा भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं से पूर्व अभिसूचना इकाई को सक्रियता से तैनात किया जाय, ताकि ऐसी पुनरावृत्ति न हों पाये।

    इस संबंध में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी के स्तर पर आदेश भी निर्गत किये जा चुके हैं। यूकेएसएसएससी व यूकेपीएससी में परीक्षाओं के पेपर लीक होने के बाद दोनों आयोग के अध्यक्ष ने खुफिया पुलिस की तैनाती करने के लिए सरकार व पुलिस विभाग को पत्र लिखा था। शासन के आदेश के बाद अब पुलिस विभाग ने दोनों आयोग में खुफिया पुलिस तैनात कर दी है, जो वहां हर अधिकारी व कर्मचारी की जन्म कुंडली खंगालने में जुट गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों आयोग के बाहर व अंदर तैनात खुफिया पुलिस पल-पल की रिपोर्ट अपने आलाधिकारियों को दे रही है। पुलिस विभाग आयोग के अंदर दाखिल होने वाले आयोग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए नए नियम जारी कर सकती है। पेपर लीक प्रकरण में अति गोपनीय विभाग तक अधिकारी व कर्मचारी मोबाइल लेकर चले जाते थे, जिस पर पूरी तरह से रोक लग सकती है।

    पटवारी परीक्षा से पहले पेपर कैसे लीक हुआ और अभ्यर्थियों को कैसे पढ़वाया गया, एसआइटी इसका पूरा सीन दोहराएगी। ताकि आरोपितों के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा सुबूत हाथ लग सकें और कागजी कार्रवाई मजबूत कर कोर्ट में पेश किया जा सके। रिमांड पर लिए गए आरोपितों को शनिवार से इसके लिए आयोग और उस रिजॉर्ट पर ले जाया जाएगा, जहां पर अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र रटाया गया था। रिमांड पर लिए गए आरोपितों से एसआईटी ने शुक्रवार को लंबी पूछताछ की। काफी सवालों के जवाब एसआइटी का मिल चुके हैं, लेकिन यह जानना जरूरी है कि आरोपितों ने पेपर को लीक किया और कहां पर रुपये लिए। किस स्थान पर अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ाया गया। एसआईटी पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट करा रही है। ताकि जांच और आरोप पत्र तैयार करने में मदद मिल सके। सूत्र बताते हैं कि आरोपितों को शनिवार से रिजॉर्ट व अन्य जगहों पर ले जाया जाएगा।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार यूकेएसएसएससी यूकेपीएससी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version