Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»अल्मोड़ा»उत्तराखंड: रानीखेत में जलती अंगिठी रात भर रही कमरे में किशोर की मौत परिवार में कोहराम
    अल्मोड़ा

    उत्तराखंड: रानीखेत में जलती अंगिठी रात भर रही कमरे में किशोर की मौत परिवार में कोहराम

    adminBy adminJanuary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: रानीखेत में जलती अंगिठी रात भर रही कमरे में किशोर की मौत परिवार में कोहराम
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    जाड़ों के मौसम में अंगीठी की गैस से लोगों के काल का ग्रास बनने की दुखद खबरें अक्सर सुनने को मिलती रहती है बावजूद इसके लोग सतर्कता नहीं बरतते हैं। इसी कारण इस प्रकार की दुखद खबरें लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसी ही एक दुखद खबर राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां पंतकोटली गांव में न‌ए साल का जश्न मनाने के दौरान अंगीठी की गैस से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि उसके दो भाई अचेत अवस्था में मिले। इस दुखद खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मच गया वहीं न‌ए साल की सारी ‌खुशियां भी मातम में तब्दील हो गई और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: चमोली गढ़वाल: अखबार बेचकर पढ़ाई करता है गौतम, सुबह 3 बजे उठकर करता है सेना की तैयारी

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील क्षेत्र के पंतकोटली गांव निवासी लीला राम के दो पुत्र विकास और करन अपने चचेरे भाई अरुण पुत्र किशन राम बीते 31 दिसंबर की रात को नए साल के आगमन का जश्न मना रहे थे। देर रात तक चले जश्न के बाद वे तीनों जलती अंगीठी को अंदर ले गए और सो गए। जिस कारण बंद कमरे में अंगीठी की गैस लगने से विकास की मौत हो गई जबकि अन्य दोनों भाई भी बेसुध हो ग‌ए। सुबह काफी देर तक जब उन तीनों ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को चिंता हुई, जिस पर उन्होंने बमुश्किल दरवाजा खोला तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। आनन फानन में परिजनों ने तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दोनों का उपचार किया गया।‌ मृतक विकास का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. बीके गड़कोटी का कहना है कि गैस लगने से मौत की आशंका है। इस दुखद खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version