Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026

    14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    April 6, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: गाजियाबाद से आ रहे थे अपने पहाड़ सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: गाजियाबाद से आ रहे थे अपने पहाड़ सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

    adminBy adminDecember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: गाजियाबाद से आ रहे थे अपने पहाड़ सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीते रोज हुए भयावह सड़क हादसे में मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से जहां मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं उनके पैतृक गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई छुट्टियों पर अपने गांव आ रहे थे इसी दौरान यह भीषण हादसा घटित हो गया। आगे पढ़ें: 

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: चारापत्ती लेने गई महिलाओं को हाथी ने दौड़ाया, एक की मौत, चार घायल

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के दुगड्डा के सैलानी गांव निवासी मोहित रावत और उनके छोटे भाई रोहित रावत नोएडा सेक्टर-49 में रहते थे। दोनों सैमसंग कंपनी में कार्यरत थे। मोहित जहां टेक्नीशियन था वहीं रोहित सहायक के रूप में काम करते थे। बताया गया है कि कंपनी में क्रिसमस और नव वर्ष की छुट्टियां पड़ने पर दोनों बीते रोज ही बाइक से अपने गांव की ओर निकल ग‌ए थे। उनके साथ गांव के ही तीन अन्य दोस्त दूसरी बाइक पर भी थे। जैसे ही उनकी बाइक चित्तौड़ा के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि न सिर्फ बाइक छिटककर सड़क पर काफी दूर जा गिरी बल्कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस विभाग की टीम आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है। आपको बता दें कि डीएमई पर दो पहिया वाहनों पर पाबंदी है। यदि दोनों बाइक सवारों को पहले ही रोक लिया जाता तो उनकी जान बच सकती थी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026

    14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    April 6, 2026

    उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त: अपात्रों की सिफारिश पर उठे गंभीर सवाल

    April 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version