Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 6
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: चारापत्ती लेने गई महिलाओं को हाथी ने दौड़ाया, एक की मौत, चार घायल
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: चारापत्ती लेने गई महिलाओं को हाथी ने दौड़ाया, एक की मौत, चार घायल

    adminBy adminDecember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: चारापत्ती लेने गई महिलाओं को हाथी ने दौड़ाया, एक की मौत, चार घायल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में गुलदार के बाद हाथियों के आतंक से भी जिंदगियां छीनी जा रही हैं। ताजा मामला पौड़ी के लैंसडौन वन प्रभाग का है जहां कोटद्वार रेंज में मंगलवार दर्दनाक हादसा हो गया। लालपुर क्षेत्र के जंगल में चारापत्ती लेने गई महिलाओं पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं, चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल होगई। उधर देहरादून के डोईवाला में भी हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के मुताबिक लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत सुखरो बीट में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है।

    ध्रुवपुर निवासी लक्ष्मी देवी (45) पत्नी सुनील चौधरी अन्य दिनों की भांति कुछ महिलाओं के साथ ग्वालगढ़ बीट के जंगल में चारपत्ती लेने गई थी। इसी बीच हाथी ने महिलाओं पर हमला कर दिया। हाथी ने कुचलकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया जबकि जान बचाने के लिए भागीं चार अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से यहां दहशत बनी हुई है। हाथी के हमले में घायल ध्रुवपुर निवासी सुमन देवी ने बताया कि वह गांव की चार अन्य महिलाओं के साथ सुबह करीब 9:00 बजे जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। ध्रुवपुर में निर्माणाधीन पुल से आगे जंगल की ओर बढ़े ही थे कि तभी अचानक झाड़ी से हाथी निकाला और उनपर हमला कर दिया। सभी ने जंगल से बाहर की ओर दौड़ लगा दी।

    भगदड़ में वह गहरे गड्ढे में गिर गई। अन्य महिलाओं ने भी गिरते पड़ते हुए किसी प्रकार हाथी से जान बचाई लेकिन एक महिला लक्ष्मी चौधरी (48) पत्नी सुनील चौधरी को हाथी ने सूंड़ में लपक लिया और पटक कर पांव से कुचलकर मार डाला। हाथी के हमले में सुनीता जखवाल (40) पत्नी सुनील जखवाल, सुमन (37) पत्नी अजय कुमार और अनिता देवी (42) पत्नी मुकेश, बागेश्वरी देवी (31) पत्नी कली राम घायल हो गईं। घायलों का इलाज चल रहा है। उधर डोईवाला क्षेत्र में भी हाथियों का आतंक है। यहां कुछ दिनों से लगभग 14 हाथी इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। यहां के किसानों की फसलों को तहस-नहस करने में लगे हैं। इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने भी अब आंदोलन की चेतावनी दी है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ जंगली हाथी देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार महिला की मौत
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025

    उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग के मचा हड़कंप

    April 16, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version