Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून: दो साल तक शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, अब मांगलिक बताकर किया शादी के इन्काार
    उत्तराखंड

    देहरादून: दो साल तक शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, अब मांगलिक बताकर किया शादी के इन्काार

    adminBy adminDecember 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: दो साल तक शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, अब मांगलिक बताकर किया शादी के इन्काार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने दून के युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि युवक उसे गर्भ निरोधक गोलियां खिलाता था। आरोपित ने जब उसका शोषण शुरू किया, तब वह नाबालिग थी। शादी से इन्कार करने पर युवती ने युवक के विरुद्ध दिल्ली में जीरो एफआरआइ दर्ज कराई थी, जिसे अब देहरादून की डालनवाला कोतवाली ट्रांसफर किया गया है। यहां पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    18 वर्षीय युवती ने बताया कि दून में रिस्पना पुल के पास उसकी नानी का घर है। युवती अक्सर यहां आती है। सितंबर 2019 में जब वह दून आई तो उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले हर्ष से हुई। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। नवंबर 2020 में युवती फिर से नानी के घर आई। यह जान पहचान प्यार में बदली और दोनों ने साथ रहने का इरादा कर लिया। इसी बात का फायदा उठाकर हर्ष ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 2021 में युवती की नानी की मौत हो गई, जिसके बाद वह फिर से देहरादून आई। यहां कई बार हर्ष ने उसे अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद हर्ष की बहन की शादी थी। युवती यहां भी आई तो हर्ष ने फिर से उसके साथ गलत हरकत की। वह अक्सर उसे गर्भनिरोधक गोलियां खिलाता था, ताकि वह गर्भवती न हो सके।

    युवती का यह आरोप भी है कि नवंबर 2022 में वह अपने माता-पिता के साथ शादी की बात करने के लिए हर्ष के घर पहुंची तो उसके चाचा ने धमका कर लौटा दिया। इस घटना के बाद तनाव में पीड़िता ने 23 नवंबर 2022 को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे देहरादून के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 25 नवंबर को डालनवाला कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन तब आरोपित ने धमकी देकर समझौता करा दिया।

    devbhumi news devbhumi samachar dushkarm pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version