Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: 11 साल के बच्चे ने खुद रची अपने अपहरण की कहानी… फिल्म देखर मिला आईडिया… जानिये वजह
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: 11 साल के बच्चे ने खुद रची अपने अपहरण की कहानी… फिल्म देखर मिला आईडिया… जानिये वजह

    adminBy adminDecember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    आज कल के बच्चे इतने शातिर हो गए हैं, जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से चौंकाने वाला मामले सामने आया है यहां कक्षा 5 में पढ़ने वाले बच्चे ने अपने ही अपहरण की कहानी रच डाली जी हां ट्यूशन से बचने के लिए बच्चे ने अपने अपहरण की ऐसी कहानी रची कि पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए हालांकि जांच में मामले का चौंकाने वाला खुलासा हो गया। अपहरण की कहानी में बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ और सीसीटीवी की मदद से पूरा सच सामने आ गया।

    दर्जनों सीसीटीवी खंगालने पर उनमें न तो बच्चा दिखा और न अपहरणकर्ता। रात तक पुलिस ने कहानी से पर्दा उठाते हुए साफ कर दिया कि ट्यूशन जाने से बचने के लिए उसने अपहरण की काल्पनिक कहानी बना ली। बच्चे ने पूछताछ में बताया कि वह परिजनों की डांट से नाराज और परेशान था। इसलिए ट्यूशन न जाने के लिए उसने यह सब कहानी बनाई। फिल्मों में देख कर उसके मन में यह विचार आया था।

    क्या था मामला: बता दें हरिद्वार पीठ बाजार में रहने वाले अनुराग झा के शहर में तीन अलग अलग बैंक्वट हॉल हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा देव रोजाना की तरह घर के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से साइकिल पर सवार होकर निकला था। आरोप है कि घर से चंद कदम की दूरी पर पहुंचते ही दो अलग अलग दोपहिया वाहन पर सवार रहे चार लोगों ने उसे रोक लिया।दो युवकों ने उसे अपने दोपहिया वाहन पर जबरन बैठा लिया, जबकि एक युवक उसकी साइकिल लेकर चलने लगा। चौथा युवक अपने दोपहिया वाहन पर पीछे पीछे हो लिया। कुछ दूरी पर पहुंचने पर एक साधु वेशधारी को देखकर उसे ले जा रहे युवकों ने दोपहिया वाहन रोक लिया, जिसके बाद वह उसके पैर छूने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान वह बचकर भाग निकलने में कामयाब रहा। जैसे तैसे घर पहुंचे मासूम ने अपने परिजन को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। मां ने इस संबंध में जानकारी अपने पति को दी।

    devbhumi news devbhumi samachar haridwar news pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version