Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026

    14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    April 6, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखण्ड: सड़क हादसे में सेना के जवान हिमांशु की मौत, शादी में शामिल होने आया था घर
    उत्तराखंड

    उत्तराखण्ड: सड़क हादसे में सेना के जवान हिमांशु की मौत, शादी में शामिल होने आया था घर

    adminBy adminDecember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखण्ड: सड़क हादसे में सेना के जवान हिमांशु की मौत, शादी में शामिल होने आया था घर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राज्य में सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबरें सुनने को मिलती रहती है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां रामनगर में हुए भयावह सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई है। मृतक फौजी की पहचान हिमांशु मेहरा के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतक फौजी, पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में पैरा कमांडो के पद पर तैनात था। इन दिनों वह परिवार के एक शादी समारोह में सम्मिलित होने अपने घर आया हुआ था। इस दुखद हादसे में उसकी अकस्मात मौत की खबर से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पहाड़ में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा भारतीय सेना में पैरा कमांडो के पद पर कार्यरत था। बताया गया है कि शुक्रवार को वह कानिया से बाइक में सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। लेकिन जैसे ही उसकी बाइक करनपुर इंटर कॉलेज के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने उसे भीषण टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक फौजी की उम्र महज 23 वर्ष बताई गई है। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026

    14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    April 6, 2026

    उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त: अपात्रों की सिफारिश पर उठे गंभीर सवाल

    April 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version