Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»पेपर लीक मामले में सहारनपुर के पशुधन प्रसार अधिकारी को उत्तराखंड एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
    उत्तराखंड

    पेपर लीक मामले में सहारनपुर के पशुधन प्रसार अधिकारी को उत्तराखंड एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

    adminBy adminDecember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(यूकेएसएसएससी )  पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने मंगलवार को 43वीं गिरफ्तारी की है। अब सहारनपुर का पशुधन प्रसार अधिकारी हत्थे चढ़ा है। आरोपी ने करीब 15 लोगों को धामपुर में बने सेंटर में पेपर हल कराया था। इसके लिए उसने प्रत्येक अभ्यर्थी से 15-15 लाख रुपये लिए थे। आरोपी हाकम सिंह गैंग का गुर्गा है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच में बहुत से नए तथ्य भी सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में सहारनपुर के एक पशुधन प्रसार अधिकारी मनोज कुमार चौहान का नाम भी सामने आया था। एसटीएफ ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

    जांच एजेंसी एसटीएफ के मुताबिक, जेल में बंद अभियुक्त केंद्रपाल ने जिन अभ्यर्थियों को नकल कराई है, उनका चिन्हीकरण लगातार किया जा रहा है। इसी कार्रवाई में नकल करने वाले अभ्यर्थियों से पूछताछ में पता चला कि करीब 8 से 10 अभ्यर्थियों द्वारा नकल करने बाद अपनी-अपनी तय पेमेंट मनोज कुमार चौहान को दी गयी थी। चौहान के पास रकम आने से ही उन सभी को केंद्रपाल व ललितराज शर्मा के नकल सेंटर में परीक्षा कराने के लिए भेजा गया था। STF के अनुसार, इस कड़ी में अभी अन्य अभ्यर्थियों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिनके द्वारा परीक्षा में किसी न किसी के माध्यम से धांधली कर नकल की गयी है।

    एसटीएफ एसएसपी आयुष कुमार के मुताबिक, यूकेएसएससी मामले में विवेचना जारी है। मुख्य अभियुक्त केंद्रपाल के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनोज कुमार चौहान को गिरफ्तार करने से और कड़ियां जोड़ने के आसार हैं। अभी तक इस मामले में एसटीएफ द्वारा 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पेपर लीक मामले में सभी अभियुक्तों से जुड़ी आगे की कड़ियों को लगातार तलाश जारी रखते हुए STF की जांच जारी है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar ukssc uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version