Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: अग्निवीर बनने गया युवक चार माह से लापता, धरने पर बैठे माता-पिता को पुलिस ने जबरन उठाया
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: अग्निवीर बनने गया युवक चार माह से लापता, धरने पर बैठे माता-पिता को पुलिस ने जबरन उठाया

    adminBy adminNovember 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: अग्निवीर बनने गया युवक चार माह से लापता, धरने पर बैठे माता-पिता को पुलिस ने जबरन उठाया
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तरकाशी निवासी केदार भंडारी (22) अग्निवीर की भर्ती रैली के लिए 18 अगस्त को कोटद्वार गया था, लेकिन तबसे लौटा नहीं। लापता बेेटे की सकुशल वापसी के लिए माता डमरी देवी और पिता लक्ष्मण सिंह भंडारी ने गांधी पार्क में धरना देकर न्याय की गुहार लगाई। अपने लापता बेटे की वापसी के लिए गांधी प्रतिमा के सामने धरना दे रहे माता-पिता को पुलिस ने जबरन उठाने की कोशिश की। इसकी सूचना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को मिली तो वह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन की ओर से लापता केदार के साथ किया गया कृत्य माफी के लायक नहीं है। उत्तरकाशी जिले का केदार भंडारी (22), 18 अगस्त से लापता है। बेटे की सकुशल वापसी के लिए माता डमरी देवी और पिता लक्ष्मण सिंह भंडारी ने गांधी पार्क में धरना देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि बेटा चार माह से लापता है, लेकिन पुलिस आज तक उसका पता नहीं लगा पाई है। आगे पढ़ें:

    वह अग्निवीर की भर्ती रैली के लिए कोटद्वार गया था। घर लौटते समय लक्ष्मणझूला पुलिस उसे चोरी के आरोप में पकड़कर कोतवाली ले गई। इसके बाद आज तक उसका पता नहीं चला। उन्होंने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। इसी बीच पुलिस ने दंपति को धरने से जबरन उठाने का प्रयास किया। सूचना पाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा मौके पर पहुंच गए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद पुलिस लौट गई। माहरा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। सरकार अपराधियों को खुला संरक्षण दे रही है, जिसे कांग्रेस बरदाश्त नहीं करेगी और जन सरोकारों के लिए लड़ती रहेगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version