Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»यशस्वी भव: पहाड़ की बेटी यशस्वी जोशी ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल
    उत्तराखंड

    यशस्वी भव: पहाड़ की बेटी यशस्वी जोशी ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल

    adminBy adminNovember 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    यशस्वी भव: पहाड़ की बेटी यशस्वी जोशी ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दक्षिण कोरिया में आयोजित 15वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ की बेटी यशस्वी जोशी ने स्वर्ण पदक जीतकर सीमांत जनपद के साथ ही पूरे देश को गौरवांवित किया है। यशस्वी की इस उपलब्धि पर सीमांत जनपद में खुशी की लहर है। दक्षिण कोरिया में नौ से 15 नवंबर तक एशियन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें दस मीटर पिस्टल में पिथौरागढ़ की यशस्वी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीता। यशस्वी बचपन से ही अपने पिता मनोज जोशी से शूटिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पूर्व भी वह कई राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं।

    यशस्वी के पिता और कोच मनोज जोशी को भी इसका श्रेय जाता है, जिन्होंने बेटी के हुनर को तराशने में कोई कमी नहीं छोड़ी। मनोज जोशी जिला मुख्यालय के नजदीक चंडाक क्षेत्र में शूटिंग एकेडमी चलाते हैं, जहां यशस्वी के साथ क्षेत्र के अन्य बच्चे भी अपने टैलेंट को निखार रहे हैं। यशस्वी ने 11 साल की उम्र से ही इस खेल में ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। वो जूनियर और यूथ कैटेगरी में कई पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक भी जीता है।

    यशस्वी स्थानीय सोरवैली पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत है। विद्यालय की निदेशक डॉ उमा पाठक ने यशस्वी जोशी को देश का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र, उत्तराखंड व पिथौरागढ़ जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय पहुंचने पर यशस्वी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। प्रधानाचार्या लीलावती जोशी ने विद्यालय के अन्य बच्चों से यशस्वी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। यशस्वी की इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्तकर्ता शिक्षक राजेश मोहन उप्रेती, शिक्षिका उषा उप्रेती आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। यशस्वी की इस कामयबी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खुशी जताई है और बेटी को शाबाशी दी है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि

    यशस्वी भवः”

    पिथौरागढ़ की यशस्वी जोशी जी को दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियन एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मी.एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ एशियन शूटिंग चैंपियनशिप गोल्ड मैडल देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार पिथौरागढ़ न्यूज़ यशस्वी जोशी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version