Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: बाल दिवस पर स्कूल बस पलटने से बड़ा हादसा, छात्रा समेत दो की मौत, कई घायल
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: बाल दिवस पर स्कूल बस पलटने से बड़ा हादसा, छात्रा समेत दो की मौत, कई घायल

    adminBy adminNovember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: बाल दिवस पर स्कूल बस पलटने से बड़ा हादसा, छात्रा समेत दो की मौत, कई घायल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    वैद्य राम सुधि सिंह बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किच्छा की छात्राओं से भरी बस नानकमत्ता से लौटते समय नयागांव के पास ट्रक से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक शिक्षिका और एक छात्रा की मौत हो गई। वहीं अन्य छात्राएं, स्कूल स्टाफ और बस चालक व हेल्पर घायल हो गए। हादसा सोमवार शाम 4.05 बजे हुआ। 17 घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 27 घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन अपने घर ले गए। एक घायल महिला को परिजन बरेली ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक बस को उल्टी दिशा में तेजी से चला रहा था।

    14 नवम्बर सोमवार को किच्छा के स्कूल की सात शिक्षिकाओं के साथ 51 छात्राओं का दल प्राइवेट बस से शैक्षिक भ्रमण पर नानकमत्ता गया था। शाम को लौटते समय भिटौरा गांव में आईटीआई के सामने एनएच-74 पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक और बस की जोरदार टक्कर हो गई। अचानक बस पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार छात्राओं और शिक्षिकाओं में चीखपुकार मच गई। हादसे में बस में सवार पंजाबी मोहल्ला किच्छा निवासी शिक्षिका लता गंगवार (37) पुत्री स्व. टीकाराम गंगवार और आजादनगर वार्ड नंबर दो सुभाष कॉलोनी किच्छा निवासी कक्षा छह की छात्रा ज्योत्सना (14) पुत्री प्रकाश मजूमदार की मौत हो गई। इसके अलावा 30 से अधिक छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि अन्य को भी मामूली रूप से चोटें आई हैं।

    राहगीरों ने आननफानन घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आपातकालीन 108 एंबुलेंस, पेट्रोलिंग स्कार्पियों व अन्य वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को उजाला सिग्नस एसएच अस्पताल और 12 घायलों को प्रयास अस्पताल रेफर कर दिया। एक घायल महिला को बरेली ले जाया गया है। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने पलटी बस को क्रेन से किनारे लगवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। डीएम युगल किशोर पंत ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार बस-ट्रक की भिड़ंत बाल दिवस
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version