Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»इगास पर्व आज.. सीएम धामी बोले इगास बग्वाल हम सब्बि तें भोत धूम धाम से मनोण
    उत्तराखंड

    इगास पर्व आज.. सीएम धामी बोले इगास बग्वाल हम सब्बि तें भोत धूम धाम से मनोण

    adminBy adminNovember 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    इगास पर्व आज.. सीएम धामी बोले  इगास बग्वाल हम सब्बि तें भोत धूम धाम से मनोण
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकपर्व इगास बग्वाल-बूढ़ी दीवाली की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए सभी नागरिकों से अपने पैतृक गांव जाकर इस लोकपर्व को मनाने की अपील की। उल्लेखनीय है, कि इससे पहले सीएम धामी ने इगास बग्वाल के उपलक्ष्य में राजकीय अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली में अपने संदेश में कहा कि, ”म्यारा प्यारा उत्तराखंड वासियों, भोल हमारु लोक पर्व “इगास” बग्वाल हम सब्बि तें भोत धूम धाम से मनोण और अपणी नई पीढ़ी तें भी अपणा त्यौहारु से जोड़कर रखण। हमारा लोकपर्व गी सार्थकता तभी च, जब हम ये त्यौहार तें अपणी संस्कृति, प्रकृति और उत्पादूं से जोड़ला।”

    सीएम ने कहा कि त्यौहारों पर महज छुट्टी देने भर से हमारी लोक संस्क़ृति मजबूत नहीं होने वाली है। बल्कि इन सभी पर्वों को पूरे उत्साह से मनाना होगा। सभी लोग अपने अपने पैत़क गांव जाएं और वहां पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। दूसरी तरफ, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी प्रदेशवासियों को लोकपर्व इगास बग्वाल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये लोकपर्व हमारी संस्कृति से जुड़े हैं। सभी को इसे मिलजुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।

    राज्यपाल ने भी दी बधाई

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास बग्वाल की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि इगास बग्वाल का यह पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाएं। इगास बग्वाल उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति व परम्पराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमारे पूर्वजों की धरोहर व पर्वतीय संस्कृति की विरासत है। राज्यपाल ने कहा कि हमें अपने लोकपर्व व संस्कृति को संरक्षित रखने की आवश्यकता है। विशेषकर राज्य के युवावर्ग को इस दिशा में मिलकर कदम बढ़ाने चाहिए।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar इगास बग्वाल उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version