Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»केदारनाथ के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, केदारनाथ-बद्रीनाथ में करेंगे पूजा अर्चना, जानिये पूरा कार्यक्रम
    उत्तराखंड

    केदारनाथ के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, केदारनाथ-बद्रीनाथ में करेंगे पूजा अर्चना, जानिये पूरा कार्यक्रम

    adminBy adminOctober 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    केदारनाथ के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, केदारनाथ-बद्रीनाथ में करेंगे पूजा अर्चना, जानिये पूरा कार्यक्रम
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्रधानमंत्री मोदी देहरादून पहुंच गए हैं. वे यहां से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ केदारनाथ के लिए रवाना हो गए हैं. बाबा केदार के भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छठवीं बार केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह बदरीनाथ धाम जाएंगे। पीएम मोदी आज उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री केदारनाथ में लगभग ढाई घंटे रहेंगे और सुबह साढ़े दस बजे श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा उत्तराखण्ड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इन जगहों पर शुरू हो रही कनेक्टिविटी परियोजनाएं धार्मिक महत्व के स्थानों तक पहुंच को आसान बनाने और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए पीएम की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। ये परियोजनाएं इस क्षेत्र में संपर्क और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य एवं बदरीनाथ मास्टर प्लान कार्य श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रात-दिन कार्य प्रगति पर है।

    ये है पूरा कार्यक्रम

    08:30 बजे केदारनाथ मंदिर पहुंचेंगे।

    08:30 से नौ बजे तक केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।

    09:05 बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

    09:10 बजे आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थली पर पहुंचेंगे।

    09:25 बजे मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

    10:30 बजे पीएम मोदी बदरीनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगे।

    सुबह 11 बजकर 20 मिनट- एमआई 17 से बदरीनाथ हेलीपेड पर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री।

    11: 30 बजे- बदरीनाथ धाम परिसर में प्रवेश।

    12 बजे-बदरीनाथ के दर्शन और पूजा करेंगे।

    12:15 बजे तक- बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत रीवर फ्रंट के कार्यों का निरीक्षण।

    12:20 बजे- बदरीनाथ धाम से आस्था पथ के साकेत चौक पहुंचेंगे।

    12:30 बजे- प्रधानमंत्री माणा गांव में जनसभा स्थल पहुंचेंगे।

    अपराह्न 1: 45 बजे- हेमकुंड रोपवे के साथ ही अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

    2: 00 बजे – मास्टर प्लान के तहत हो रहे झीलों व अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण।

    5:00 बजे- बदरीनाथ मास्टर प्लान का प्रस्तुतिकरण का अवलोकन।

    प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम बदरीनाथ में ही करेंगे।

    22 अक्तूबर का कार्यक्रम

    सुबह 7:20 बजे- प्रधानमंत्री गेस्ट हाउस से हेलीपेड पर पहुंचेंगे।

    7:25 बजे-एमआई-17 से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

    8:30 बजे- देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

    devbhumi news devbhumi samachar modi in kedarnath pahad news pahad samachar pm modi uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version