Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून: आईएसबीटी का बुरा हाल देख चढ़ा सीएम धामी का पारा… अधिकारियों को दी सख्त हिदायत
    उत्तराखंड

    देहरादून: आईएसबीटी का बुरा हाल देख चढ़ा सीएम धामी का पारा… अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    adminBy adminOctober 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: आईएसबीटी का बुरा हाल देख चढ़ा सीएम धामी का पारा… अधिकारियों को दी सख्त हिदायत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्योहारों के सीजन के मद्देनजर गुरुवार (13 अक्टूबर 2022) को आइएसबीटी देहरादून ( Dehradun ISBT) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने आइएसबीटी में पेयजल, शौचालयों और आईएसबीटी परिसर की सफाई व्यवस्था, टिकट बुकिंग काउंटर एवं कैंटीन का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएसबीटी देहरादून उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का निरीक्षण के दौरान बस यात्रियों से मुलाकात भी की। आइएसबीटी में सफाई व्यवस्था समुचित नहीं पाए जाने पर मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। सीएम धामी ने कहा, यदि स्वच्छता व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों और जो कंपनी सफाई व्यवस्था को देख रही है, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि वह दोबारा आईएसबीटी का निरीक्षण करेंगे और यदि तब अव्यवस्थाएं पाई गईं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मौके पर उपस्थित परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन समेत तमाम अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तमाम प्रयास किए जाने चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीएम धामी नई दिल्ली जाने वाली एक बस में भी सवार हो गए। उन्होंने बस के भीतर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और यात्रियों से जाना कि वह परिवहन निगम की सेवाओं से संतुष्ट हैं या नहीं। मुख्यमंत्री ने टिकट बुकिंग काउंटर के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि आईएसबीटी से विभिन्न राज्यों के लिए बसों के रवाना होने से पहले अनाउंसमेंट किया जाए। सीएम धामी ने कहा कि जल्द ही परिवहन विभाग के अफसरों की बैठक ली जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी के आसपास अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण पर भी कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही आईएसबीटी के आसपास सौंदर्यीकरण करने की भी हिदायत दी। आइएसबीटी पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रहें। त्योहारों के दृष्टिगत यात्रियों की आवजाही अधिक रहेगी, यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, परिवहन विभाग की ओर से इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाय।

    cm dhami devbhumi news devbhumi samachar isbt dehradun pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version