Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चारधाम यात्रा में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़… पिछले छह दिन में 79 हजार यात्री पहुंचे केदारनाथ
    उत्तराखंड

    चारधाम यात्रा में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़… पिछले छह दिन में 79 हजार यात्री पहुंचे केदारनाथ

    adminBy adminOctober 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम यात्रा में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़… पिछले  छह दिन में 79 हजार यात्री पहुंचे केदारनाथ
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चारधाम यात्रा के साथ ही बाबा केदार के दर्शनों के लिए इन दिनों श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर है। अक्तूबर माह के शुरुआती छह दिनों में ही 79 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंच चुके हैं। वहीं कपाट खुलने के बाद से अभी तक केदारनाथ में 13 लाख 67 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। यात्रा चरम पर होने से केदारघाटी के बाजारों के साथ ही पैदल मार्ग पर रौनक बनी हुई है। अक्तूबर माह के शुरुआती छह दिनों में 79024 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन 14 हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

    श्रीकेदारधाम होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी ने बताया कि यह पहला मौका है जब यात्रा के आखिरी चरण में भी इतनी संख्या में प्रतिदिन यात्री पहुंच रहे हैं। कपाट बंद होने तक सभी होटल, रेस्टोरेंट, लॉज संचालकों को अच्छी बुकिंग मिली है। वहीं, केदारनाथ में बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सुबह चार बजे से ही मंदिर में बाबा के दर्शनों के लिए यात्रियों की भीड़ जुट रही है। साथ ही बाबा केदार की ऑनलाइन पूजा के लिए भी प्रतिदिन 30 से 40 फोन कॉल मंदिर समिति को प्राप्त हो रही है।

    पीएम नरेंद्र मोदी भी छोटी दिवाली 23 अक्तूबर को केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंच सकते हैं। मोदी का ये दौरा अभी प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री 23 अक्तूबर को केदारनाथ के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वह धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों का भी जायजा ले सकते हैं। अभी हाल ही में मोदी ने वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए केदारनाथ में चल रहे कार्यों की समीक्षा की थी। इस दौरे को लेकर सरकार के स्तर पर पीएमओ से संपर्क किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर प्रशासन भी तैयारी में जुटा है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति भी अपने स्तर पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।

    chardham yatra devbhumi news devbhumi samachar kedarnath yatra pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version