Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025

    नितिन गडकरी का सपना, देहरादून में हवा में चलेगी बस, सीएम धामी से मांगा प्रपोजल

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 5
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»हरीश रावत ने दिए राजनीति से संन्यास का संकेत… कांग्रेस पर सवाल उठाकर दिए ये संकेत
    उत्तराखंड

    हरीश रावत ने दिए राजनीति से संन्यास का संकेत… कांग्रेस पर सवाल उठाकर दिए ये संकेत

    adminBy adminOctober 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरीश रावत ने दिए राजनीति से संन्यास का संकेत… कांग्रेस पर सवाल उठाकर दिए ये संकेत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तराखंड कांग्रेस का सबसे बड़ा चहरा हरीश रावत ने कुछ समय के लिए विश्राम ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने सन्यास लेने का भी संकेत दिया। साफ किया कि भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने बाद वे स्थानीय और राष्ट्रीय परिस्थितियों का विवेचन कर अपना कर्म क्षेत्र और कार्यप्रणाली का निर्धारण करेंगे। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि अब थोड़ा विश्राम अच्छा है। वे आशीर्वाद मांगने भगवान बद्रीनाथ के पास गए। भगवान के दरबार में मेरे मन ने मुझसे स्पष्ट कहा कि आप उत्तराखंड के प्रति अपना कर्तव्य पूरा कर चुके हो।

    वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि उत्तराखंडियत के एजेंडे को अपनाने और न अपनाने के प्रश्न को अब उत्तराखंड वासियों और कांग्रेस पार्टी पर छोड़ो। हरीश रावत ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता नहीं मिली। इसके लिए उन्होंने भाजपा और संघ निशाना साधा है। उन्होंने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा और सचिवालय भवन बनाने का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के संगठन की बागडोर चाहे जिसके हाथ में हो, अब उसे अपने रास्ते पर चलना चाहिए। आखिर में उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि पार्टी के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

    आगे उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा भी की है। हालांकि उन्होंने आगे लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने बाद वह देश की राजनीतिक परिस्थिति का आकलन करने के बाद भविष्य की रणनीति तय करेंगे। अपने स्पष्ट बयानों के लिए पहचाने जाने वाले हरीश रावत ने पोस्ट में यह भी लिखा है कि बहुत अधिक सक्रियता ईर्ष्या और अनावश्यक प्रतिद्वंदिता पैदा करती है। अब मेरा मन कह रहा है कि जिनके हाथों में बागडोर है, उन्हें ही रास्ता बनाने दो। वह अपने घर, गांव और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। पार्टी की सेवा के लिए दिल्ली में एक छोटे से उत्तराखंडी बाहुल्य क्षेत्र में भी मैं सेवाएं दूंगा। पोस्ट के अंत में उन्होंने कहा है कि पार्टी जब भी बुलाएगी, वह उत्तराखंड में भी सेवाएं देने को उत्सुक बने रहेंगे।

    devbhumi news devbhumi samachar harish rawat pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025

    उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग के मचा हड़कंप

    April 16, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version