Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»हरिद्वार पंचायत चुनाव: बीजेपी की बड़ी सेंधमारी, विधायक ममता राकेश के बेटा और बेटी भाजपा में शामिल
    उत्तराखंड

    हरिद्वार पंचायत चुनाव: बीजेपी की बड़ी सेंधमारी, विधायक ममता राकेश के बेटा और बेटी भाजपा में शामिल

    adminBy adminOctober 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार पंचायत चुनाव: बीजेपी की बड़ी सेंधमारी, विधायक ममता राकेश के बेटा और बेटी भाजपा में शामिल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा ने भगवानपुर से कांग्रेस की विधायक ममता राकेश के घर में ही सेंधमारी कर डाली। रविवार को हरिद्वार स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद ने भगवानपुर विधायक के बेटे और बेटी का भाजपा में शामिल कराया। ममता राकेश की बेटी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीतीं हैं और बेटा कांग्रेस में प्रदेश सचिव के पद पर हैं।

    लक्सर रोड स्थित जगजीतपुर में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि ममता राकेश की बेटी पंचायत चुनाव में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। वह भगवानपुर से ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी भी कर रही हैं। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों के चुनाव के लिए समिति का गठन कर दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए तीन प्रकार की समितियां बनाई गई है। कोर कमेटी प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेगी। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, हरिद्वार जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल तथा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी के नाम शामिल हैं।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ कांग्रेस विधायक ममता राकेश देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार हरिद्वार पंचायत चुनाव
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025

    उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग के मचा हड़कंप

    April 16, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version