Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड सीमा का दौरा किया, सामुदायिक रेडियो का उद्घाटन

    June 9, 2025

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 9
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून में आरक्षित वन में आग लगाते पकड़ा गया आरोपित, साल के पेड़ काटने का भी कर रहे थे प्रयास
    उत्तराखंड

    देहरादून में आरक्षित वन में आग लगाते पकड़ा गया आरोपित, साल के पेड़ काटने का भी कर रहे थे प्रयास

    adminBy adminJune 24, 2022Updated:September 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में वर्षा के कारण जंगल की आग से राहत है, लेकिन कुछ शरारती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दून में आशारोड़ी रेंज में एक आरोपित को आरक्षित वन क्षेत्र में आग लगाते पकड़ा गया। जबकि, दो अन्य फरार हो गए। आरोपित आग लगाने के साथ ही साल के पेड़ काटने का प्रयास कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।

    वन विभाग के अनुसार आशारोड़ी रेंज के तहत कड़वापानी पश्चिम बीट में टीम गुरुवार को गश्त कर रही थी। इस दौरान जंगल से धुआं उठता दिखा। टीम मौके पर पहुंची तो तीन व्यक्ति वहां से भागने लगे। जिनमें से एक व्यक्ति को दबोच लिया गया। अन्य दो भागने में कामयाब रहे। मौके पर देखा तो पाया कि आरक्षित वनक्षेत्र में एक गड्ढा बनाकर आग जलाई गई है और साल के पेड़ को काटने का प्रयास किया गया है।
    पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम सूरजपाल निवासी ग्राम रतनपुर देहरादून बताया। फरार साथियों के नाम राहुल क्षेत्री निवासी कारबारी ग्रांट देहरादून, कपिल गुरुंग कारबारी ग्रांट बताए। आरोपित ने बताया कि वे जंगल में कच्ची शराब बनाते हैं।

    आशारोड़ी रेंज के वनक्षेत्राधिकारी डा. उदय गौड़ ने बताया कि टीम को क्षेत्र में नियमित गश्त के निर्देश दिए गए हैं। तीनों आरोपितों के खिलाफ आरक्षित वनक्षेत्र में घुसने, पेड़ों की गर्डलिंग करने, जंगल में कोयला जलाने एवं आग लगाने के आरोप में भारतीय वन अधिनियम 2001 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version