Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»शर्मनाक: RSS नेता ने अंकिता और उसके पिता पर की थी अभद्र टिप्पणी, महिला आयोग करेगा कार्रवाई
    उत्तराखंड

    शर्मनाक: RSS नेता ने अंकिता और उसके पिता पर की थी अभद्र टिप्पणी, महिला आयोग करेगा कार्रवाई

    adminBy adminSeptember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    शर्मनाक: RSS नेता ने अंकिता और उसके पिता पर की थी अभद्र टिप्पणी, महिला आयोग करेगा कार्रवाई
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद से हर कोई सदमे में है। पहाड़ की बेटी की हत्या पर सिर्फ प्रदेश ही नहीं, देश के लोग भी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन ऐसे गमगीन वक्त में भी कुछ लोग बीमार मानसिकता का परिचय देने में लगे हैं। इसी तरह का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो आरएसएस के कथित स्वयंसेवक से जुड़ा बताया जा रहा है। वायरल स्क्रीनशॉट में अंकिता और उसके परिवार को लेकर कई अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं। वहीं, प्रदेश के लोग कथित आरएसएस के स्वयंसेवक को लेकर तमाम तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। कई लोग स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मामले में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

    माना जा रहा है कि तेजी से वायरल इस स्क्रीन शॉट को लेकर प्रदर्शन भी हो सकता है। खासकर सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट में लिखी बातों को लेकर लोग संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की लगातार मांग उठा रहे हैं। अंकिता हत्याकांड पर सोशल मीडिया में आरएसएस नेता की ओर से की गई पोस्ट का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे अभद्र भाषा का प्रयोग बताते हुए कार्रवाई की बात कही है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि यह टिप्पणी शर्मनाक है, जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है, वह अभद्र हैं। कोई भी मां-बाप अपने बच्चों को इसलिए पालता पोषता है कि ताकि आगे उनका सहारा बन सकें।

    बेटी-बेटा दोनों को समान अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि आयोग पोस्ट की निंदा करता है, गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आयोग पोस्ट की पूरी तरह पुष्टि करवा रहा है, इस मामले में जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा। इसके साथ ही पुलिस को भी मामले में कार्रवाई के लिए कहा जाएगा। विभाग प्रचार प्रमुख विपिन कर्णवाल लंबे समय से आरएसएस से जुड़े हैं। संघ में लगातार सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें विभाग प्रचार प्रमुख जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई। माना जा रहा है कि संघ के पद से उनकी जल्द छुट्टी हो सकती है। इस बाबत संघ के पदाधिकारियों में मंथन चल रहा है।

     

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar RSS नेता विपिन कर्णवाल uttarakhand news uttarakhand samachar अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version