Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»UKSSSC पेपर लीक मामले में पकड़े गए सचिवालय के दो अपर निजी सचिव निलंबित, आदेश जारी
    उत्तराखंड

    UKSSSC पेपर लीक मामले में पकड़े गए सचिवालय के दो अपर निजी सचिव निलंबित, आदेश जारी

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalAugust 23, 2022Updated:September 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    UKSSSC पेपर लीक मामले में पकड़े गए सचिवालय के दो अपर निजी सचिव निलंबित, आदेश जारी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सचिवालय के दो अपर निजी सचिव निलंबित कर दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन राधा रतूड़ी ने मंगलवार को उनके निलंबन के आदेश जारी किए।

    पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने 10 अगस्त को अपर निजी सचिव गौरव कुमार चौहान को और 12 अगस्त को अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों अपर निजी सचिव प्रोबेशन अवधि में थे। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को दोनों को इस आधार पर निलंबित कर दिया, क्योंकि उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2003 के संशोधन के नियम 4(3) के तहत 48 घंटे से अधिक अवधि तक वह अभिरक्षा में रहे हैं।

    दोनों आरोपी अपर निजी सचिवों को एसटीएफ ने आईपीसी की धरा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। वर्तमान में दोनों आरोपी अपर निजी सचिव जेल में हैं। वहीं, इन्हें निलंबित करने की लगातार मांग उठ रही थी।

    नौकरियों के सौदागर हाकम सिंह से मंगलवार को एसटीएफ कार्यालय में ही पूछताछ की गई। उसे तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में लिया गया है। इसके अलावा शिक्षक तनुज शर्मा को भी दो दिन की पीसीआर पर सुद्धोवाला जेल से लेकर पूछताछ की गई है। दोनों से एसटीएफ नकल करने वाले अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। बुधवार को एसटीएफ दोनों आरोपियों को धामपुर व अन्य जगहों पर लेकर जा सकती है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version