Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आज बदरी-केदार में हुई विशेष पूजा-अर्चना… मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं
    उत्तराखंड

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आज बदरी-केदार में हुई विशेष पूजा-अर्चना… मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

    adminBy adminSeptember 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आज बदरी-केदार में हुई विशेष पूजा-अर्चना… मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं
    Metallic elevator two gate closed of passenger lift at lobby
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी 17 सितंबर को अपना 72वां जन्मदिन मनाएंगे. इस अवसर पर बीजेपी की ओर से देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. बीजेपी हर साल पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाती है. जिसके तहत बीजेपी की ओर से जनसेवा से जुड़े कई विशेष कार्यक्रम चलाए जाते हैं. शनिवार का दिन पीएम मोदी के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है. पीएम मोदी शनिवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर वन्यजीव और पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, कौशल और युवा विकास और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे से संबंधित चार अलग कार्यक्रमों में संबोधित करने वाले हैं.

    इस क्रम में उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उन्‍हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। और सोशल मीडिया पर लिखा कि मां भारती के अनन्य साधक, सनातन संस्कृति के अग्रणी ध्वजवाहक और विकासवादी सोच के पोषक हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दोनों धामों में विशेष पूजा की गई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से विशेष पूजा कर देश की खुशहाली की कामना की गई।

    वहीं, केदारनाथ धाम में उनके जन्मदिवस के अवसर पर रुद्राभिषेक कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई।इससे पहले शुक्रवार को उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर शुक्रवार को बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में उनके नाम से पूजा कराई गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। आइएसबीटी के निकट स्थित आसरा ट्रस्ट के स्कूली बच्चों को लेखन सामग्री प्रदान की। निर्धन व असहाय बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

     

    devbhumi news devbhumi samachar narendra modi birthday pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version