Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»पेपर लीक मामला: यूपी, उत्तराखंड के माफिया ने मिलकर खेला नकल का खेल… एसटीएफ जांच में जुटी
    उत्तराखंड

    पेपर लीक मामला: यूपी, उत्तराखंड के माफिया ने मिलकर खेला नकल का खेल… एसटीएफ जांच में जुटी

    adminBy adminAugust 14, 2022Updated:September 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पेपर लीक मामला: यूपी, उत्तराखंड के माफिया ने मिलकर खेला नकल का खेल… एसटीएफ जांच में जुटी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तर प्रदेश के बड़े नकल माफिया गिरोह ने उत्तराखंड के नकल माफिया के साथ मिलकर उत्तराखंड सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की परीक्षा में पेपर लीक का खेल खेला। शनिवार को व्यायाम शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने यह दावा किया है। एसटीएफ के अनुसार, शिक्षक ने पूछताछ में कई अहम राज खोले हैं, जिससे मामले के तार यूपी के नकल माफिया गिरोह से जुड़ रहे हैं। गिरोह के पर्दाफाश के लिए एसटीएफ की टीमों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना कर दिया गया है।

    कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए एसटीएफ पेपर लीक मामले के लगभग तह तक पहुंच चुकी है। शनिवार को एसटीएफ ने जिस व्यायाम शिक्षक को गिरफ्तार किया है, उसने कई अहम राज खोले हैं। वह उत्तरकाशी क्षेत्र में सरकारी नौकरियों का सौदागर कहे जाने वाले मास्टरमाइंड का खास बताया जा रहा है।

    एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया गिरफ्तार शिक्षक ने पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश के कई नकल माफिया के नाम बताए हैं, जिनके माध्यम से नकल का पूरा खेल कई वर्षों से खेला जा रहा है। शिक्षक से पूछताछ के बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के नकल माफिया के गठजोड़ का खुलासा हुआ है। मास्टरमाइंड को भी जल्द गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version