Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»मसूरी में फिर चला बुलडोजर, स्थानीय प्रशासन ने हटाए 30 अतिक्रमण
    उत्तराखंड

    मसूरी में फिर चला बुलडोजर, स्थानीय प्रशासन ने हटाए 30 अतिक्रमण

    adminBy adminJuly 15, 2022Updated:September 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मसूरी में फिर चला बुलडोजर, स्थानीय प्रशासन ने हटाए 30 अतिक्रमण
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    डीएम के निर्देश पर शहर में स्थानीय प्रशासन का बुलडोजर बृहस्पतिवार को भी गरजता रहा। इस दौरान 30 अवैध अतिक्रमणों को जमींदोज कर दिया गया। डीएम ने यहां के एसडीएम को अतिक्रमण चिह्नित कर अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। छह दिन से शुरू अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में सड़कों से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के छह दिनों के दौरान केवल एक दिन बुलडोजर नहीं गरजा।

    बृहस्पतिवार को एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने कैमल बैक रोड़, स्प्रिंग रोड़ क्षेत्र में चिह्नित अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया। टीम ने सड़क पर रखी सामग्री को भी हटाया। एसडीएम ने बताया कि शहर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क कैमल बैक अवैध अतिक्रमण और अवैध कब्जों से संकरी हो गई थी, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को समस्या होती थी। इसके अलावा जाम की समस्या भी बनी रहती थी। यहां पर कई बड़े होटल भी बन गए, मगर उनके पास पार्किंग की सुविधा नहीं है। बताया कि अभियान के दौरान कई लोगों ने अतिक्रमण खुद हटा लिया।

    बताया कि जिसने अपने अतिक्रमण नहीं हटाए, उनके अतिक्रमण बुलडोजर से ढहा दिए गए। कहा कि होटल संचालकों को बता दिया गया था कि किंक्रेग में गाड़ियां खड़ी कराए और पर्यटकों को शटल सेवा से ले जाएं, लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं किया। कहा कि एमडीडीए के नियमों के खिलाफ जिन लोगों ने निर्माण कार्य किया है या मानचित्र के विपरीत भवन बनाया है, उनको चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद अभियान चलाया जाएगा। कहा कि शहर की सड़कों से अधिकांश अतिक्रमण हटा दिया गया है। कहा कि फिर भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version