Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चाओं में… जानिये आखिर क्या है माजरा
    उत्तराखंड

    ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चाओं में… जानिये आखिर क्या है माजरा

    adminBy adminAugust 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    ऋषभ पंत और उर्वशी  रौतेला एक बार फिर चर्चाओं में… जानिये आखिर क्या है माजरा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उवैशी रौतेला ने हाल में एक इंटरव्यू में मिस्टर आरपी (RP) शब्द का जिक्र किया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि उर्वशी ने आरपी शब्द का इस्तेमाल ऋषभ पंत के लिए किया है। दूसरी ओर, एक स्क्रीनशॉट भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह ऋषभ पंत की ओर से उर्वशर रौतेला को जवाब है। उर्वशी रौतेला का जो इंटरव्यू वीडियो वायरल है, उसमें वह होटल का एक किस्सा बता रही हैं।

    उर्वशी ने कहा, ‘ मैं वाराणसी शूटिंग कर दिल्ली आई थी, जहां मेरा शो होना था। मैंने पूरे दिन शूटिंग की और 10 घंटे की शूटिंग के बाद जब मैं होटल पहुंची तो थक गई थी और मैं सो गई। मिस्टर आरपी आए और वह लॉबी में मेरा इंतजार कर रहे थे। उन्होंने 17 बार मुझे कॉल किया लेकिन मुझे पता ही नहीं चला। मुझे अच्छा नहीं लगा। फिर मैंने उनसे बात की और कहा कि जब आप मुंबई में आओगे तब हम मिलेंगे। फिर हम वहां मिले भी। लेकिन तब तक मीडिया में ये बातें सामने भी आ चुकी थीं।’ मीडिया जो चीज बनने वाली होती है, उसे खराब कर देती है।

    यह पहली बार नहीं है, जब इन दोनों के नाम एक साथ सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले भी कई बार दोनों ट्रेंड में रहे हैं। इन दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि पंत को कहना पड़ गया कि मेरा पीछा छोड़ दो बहन। दरअसल, पंत और उर्वशी के बीच यह सिलसिला पिछले साल शुरू हुआ था, ऐसा समझ सकते हैं। क्योंकि पिछले साल उर्वशी ने ट्विटर पर ऋषभ पंत को बर्थडे विश किया था। तब उन्होंने सिर्फ इतना लिखा था- हैप्पी बर्थडे ऋषभ पंत। इस वक्त भी दोनों के नाम काफी ट्रेंड में रहे थे। हालांकि ऋषभ पंत और उर्वशी कभी साथ नजर नहीं आए, लेकिन मीडिया में इनके अफेयर की चर्चाएं चलने लगी थीं।

    अब इस विवाद को आगे बढ़ाते हुए उर्वशी रौतेला ने ट्वीट कर अपना जवाब दिया है। अपने इस ट्वीट में उर्वशी ने ऋषभ पंत को छोटू भैया कहा है साथ ही उन्होंने पंत को क्रिकेट खेलने की सलाह भी दी है। उर्वशी ने अपने ताजा ट्वीट में लिखा ‘छोटू भैया को बैट बॉल खेलनी चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम होऊं तेरे लिए यंग किड्डो डार्लिंग।’

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version