Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»UKSSSC Paper Leak: अब पुलिस अधिकारी के गनर सहित 10 संदिग्ध हिरासत में, 36 लाख बरामद
    उत्तराखंड

    UKSSSC Paper Leak: अब पुलिस अधिकारी के गनर सहित 10 संदिग्ध हिरासत में, 36 लाख बरामद

    adminBy adminJuly 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    UKSSSC Paper Leak: अब पुलिस अधिकारी के गनर सहित 10 संदिग्ध हिरासत में, 36 लाख बरामद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में तैनात एक एसपी रैंक के अधिकारी के गनर सहित दो और नैनीताल से आठ व्यक्तियों को पूछताछ के लिए देहरादून लाई है। गनर के पास से एसटीएफ ने 36 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। हालांकि, गनर के आय के स्रोत का पता किया जा रहा है। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की प्रकरण में किस तरह से संलिप्तता थी, एसटीएफ इसका भी पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि गनर की पत्नी ने परीक्षा दी थी, जिसमें वह पास हो गई थी।

    इसी मामले में एसटीएफ ने पूर्व में गिरफ्तार आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से यूकेएसएसएससी में तैनात कंप्यूटर प्रोग्रामर जयजीत सिंह से रिमांड के दौरान उसके पंडितवाड़ी स्थित फ्लैट से एक मोबाइल और 10 लाख रुपये बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि इसी मोबाइल से पेपर लीक किया गया था। वहीं, ग्राम पाटी चम्पावत के मनोज जोशी को सितारगंज व रामनगर ले गई एसटीएफ टीम ने वहां रिसोर्ट से रजिस्टर व अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। एसटीएफ अभी तक नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर 83 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। दूसरी ओर परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाले 100 से अधिक अभ्यर्थी एसटीएफ की जांच के दायरे में हैं। अभ्यर्थियों की सूची आयोग की ओर से उपलब्ध करवाई गई है।

    एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चार व पांच दिसंबर 2021 को यूकेएसएसएससी ने 854 पदों के लिए स्नातक स्तरीय परीक्षा करवाई थी। भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में एसटीएफ ने बीते 24 जुलाई को छह आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पेपर लीक करने में जयजीत सिंह की भूमिका मुख्य बताई जा रही है। ऐसे में एसटीएफ ने जयजीत व सितारगंज कोर्ट में कार्यरत मनोज जोशी का पुलिस कस्टडी रिमांड लिया था। पूछताछ में जयजीत सिंह ने एसटीएफ को बताया था कि जिस मोबाइल में उसने पेपर की फोटो ली थी, वह मोबाइल उसने आदर्श काम्प्लेक्स जानकीपुरम, लखनऊ में रखा है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar UKSSSC Paper Leak uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version