Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में फिर बेकाबू हो रही कोरोना की रफ़्तार… मिले 308 पॉजिटिव, देहरादून में सर्वाधिक मामले
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में फिर बेकाबू हो रही कोरोना की रफ़्तार… मिले 308 पॉजिटिव, देहरादून में सर्वाधिक मामले

    adminBy adminJuly 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में फिर बेकाबू हो रही कोरोना की रफ़्तार… मिले 308 पॉजिटिव, देहरादून में सर्वाधिक मामले
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में अब एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। शुक्रवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 308 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 164 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1495 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 1359 सक्रिय मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1935 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 177, हरिद्वार में 32, नैनीताल में 34, पौड़ी में 12, उत्तरकाशी में 16, अल्मोड़ा में 18, बागेश्वर, चंपावत और रुद्रप्रयाग में एक-एक, चमोली में तीन, पिथौरागढ़ में दो, टिहरी में चार और ऊधमसिंह नगर में सात संक्रमित मरीज मिले हैं।

    संक्रमण दर 13.73 प्रतिशत पहुंच गई है। रिकवरी दर 94.60 प्रतिशत पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश तो जारी कर दिए गए हैं। पर सवाल यह है कि बिना कर्मचारियों यह काम होगा कैसे। स्वास्थ्य विभाग के पास कर्मचारियों का टोटा है। कोरोना संक्रमण के मामले देश और प्रदेश में भी बढ़ रहे हैं। इससे संक्रमण को लेकर सरकार की तरफ से सतर्कता बरती जा रही है। जिसके मद्देनजर 25 जुलाई को शासन और जिलाधिकारी की ओर से कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने व मरीजों की ट्रेसिंग करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कोरोना संक्रमितों की निगरानी करने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को कहा गया है।

    corona corona uttarakhand devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version