Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 8
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»सावन 2022: आज पहला सोमवार… प्रदेश के सभी शिवालयों में भीड़… हरकी पैड़ी पर भारी संख्या
    उत्तराखंड

    सावन 2022: आज पहला सोमवार… प्रदेश के सभी शिवालयों में भीड़… हरकी पैड़ी पर भारी संख्या

    adminBy adminJuly 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    सावन 2022: आज पहला सोमवार… प्रदेश के सभी शिवालयों में भीड़… हरकी पैड़ी पर भारी संख्या
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देवों  के देव भगवान महादेव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। सावन में भी सोमवार के  दिन का खास महत्व होता है। कल सावन का पहला सोमवार है। इसके साथ ही सावन शिवरात्रि है। ऐसे में भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए 18 जुलाई 2022 का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस दिन शिव मंदिरों में भारी भीड़ देखने  को मिल रही है। वैसे तो बहुत से लोग सावन में  पूरे महीने भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं बिल्वपत्र चढ़ाते, चंदन लगाते हैं, धतूरा, भांग और दूध भी चढ़ाते हैं। लेकिन जो रोज शिव मंदिर नहीं जा सकते वे लोग सोमवार को निश्चित रूप से मंदिर जाने और भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। कुछ लोग सावन सोमवार का व्रत भी रखते हैं।

    आज देवभूमि उत्‍तराखंड के मंदिरों में जलाभिषेक कर श्रद्धालु सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। देहरादन के ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर के साथ अधिकांश मंदिर सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सेवादार तैनात हैं। देर शाम तक मंदिरों में व्यवस्था बनाने की तैयारी के साथ ही फूल और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया हैं। कांवड़ लेकर हरिद्वार पहुंचे कावड़ यात्री भी जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे हैं। हरिद्वार के मंदिरों में भारी भीड़ हैं। हरकी पैड़ी पर भी भक्‍तों की जबरदस्‍त भीड़ है।

    मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा सच्चे मन से करता है उसकी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती है। इसके साथ ही कन्याओं को सुयोग्य वर प्राप्ति का भी आशीर्वाद मिलने की मान्यता है। इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की शुरुआत उनके अभिषेक के साथ होती है। उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य बिजेंद्र प्रसाद ममगाईं के अनुसार, सावन महीना और इसमें सोमवार के दिन शिव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है, श्रद्धालुओं व्रत धारण कर इस दिन जलाभिषेक करते हैं। धार्मिक क्षेत्र के साथ ही सावन का प्रकृतिसे भी गहरा संबंध है। क्योंकि इस महीने में वर्षा ऋतु होने से पूरी धरती हरी भरी हो जाती है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार सावन माह
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    जनपद टिहरी की उषा, ग्रामीण महिलाओं को दे रही है रोजगार

    June 8, 2025

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version