Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»मुख्यमंत्री धामी ने किये बड़े फेरबदल… 50 IAS-PCS के तबादले… दो जिलों के DM भी बदले
    उत्तराखंड

    मुख्यमंत्री धामी ने किये बड़े फेरबदल… 50 IAS-PCS के तबादले… दो जिलों के DM भी बदले

    adminBy adminJuly 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मुख्यमंत्री धामी ने किये बड़े फेरबदल… 50 IAS-PCS के तबादले… दो जिलों के DM भी बदले
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड शासन ने नौकरशाही में भारी फेरबदल करते हुए 50 आईएएस पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 24 आईएएस एवं 22 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। क‌ई विभागों के सचिव, अपर सचिव बदले गए हैं तो क‌ई विभागों को न‌ए निदेशक मिले हैं। इतना ही नहीं टिहरी गढ़वाल एवं बागेश्वर जिले के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है। अभी तक जहां बागेश्वर जिले की कमान आईएएस अधिकारी विनीत कुमार के हाथों में थी वहीं अब आईएएस रीना जोशी को बागेश्वर जिले के न‌ए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि अब तक बागेश्वर के डीएम का कार्यभार संभाल रहे आईएएस विनीत कुमार को लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग का नया अपर सचिव नियुक्त किया गया है।

    इसी तरह अब तक टिहरी गढ़वाल जिले के जिलाधिकारी की संभाल रही आईएएस अधिकारी ईवा श्रीवास्तव को पेयजल विभाग का अपर सचिव, जल जीवन मिशन का मिशन निदेशक एवं स्वजल एवं पंचायती राज का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर आईएएस अधिकारी सौरभ गहरवार को टिहरी गढ़वाल जिले की कमान सौंपी गई है। आईएएस सौरभ अभी तक हरिद्वार जिले के मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लंबे इंतजार के बाद सरकार ने बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम देते हुए, कई अहम संदेश दिए हैं।

    वरिष्ठ आईएस अधिकारी सचिन कुर्वे से ग्राम्य विकास हटा दिया गया है, उन्हें पर्यटन जैसा अहम विभाग देकर खासा महत्व दिया गया है। लंबे समय से पयर्टन देख रहे दिलीप जावलकर को वित्त की जिम्मेदारी दी गई है। बीवीआरसी पुरूषोत्तम से निदेशक स्तर के जिम्मेदारी हटाकर उन्हें ग्राम्य विकास दिया गया है। विनोद कुमार सुमन से शहरी विकास, डीएम देहरादून आर राजेश कुमार से स्मार्ट सिटी सीईओ और डीएम यूएसनगर युगल किशोर पंत से एमडी तराई बीज विकास निगम का चार्ज हटा दिया गया है। तीनों अधिकारियों के पास बाकी जिम्मेदारियां बनी रहेंगी। पहले ही कई विभाग देख रहे रणवीर सिंह चौहान से एमडी सिडकुल और अपर सचिव भाषा हटा दिया गया है। अपर सचिव सोनिका को अन्य जिम्मेदारियों के साथ स्मार्ट सिटी का सीईओ भी बनाया गया है।जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष को अब अपर सचिव पेयजल और निदेशक पंचायतीराज की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उनकी जगह हरिद्वार के सीडीओ सौरभ गहरवार को टिहरी का डीएम बनाया गया है।

    50 IAS-PCS के तबादले cm dhami devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version