Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में आज हो सकती है भारी बारिश… इन दो जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में आज हो सकती है भारी बारिश… इन दो जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

    adminBy adminJuly 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में आज हो सकती है भारी बारिश… इन दो जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा  के आसार हैं। वहीं राज्‍य के दो जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। नदियों का जलस्‍तर बढ़ गया है, आज सुबह तड़के देहरादून में भारी बारिश हुई है और सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मसूरी में मध्यरात्रि से हो रही जोरदार बारिश सुबह तक जारी रही। कोटद्वार में हल्के बादल छाए रहे। कोटद्वार सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। टिहरी में हल्की बारिश हुई। चमोली रात्रि से जारी बारिश सुबह थमी। यहां बदरीनाथ हाईवे सुचारू है और यात्रा जारी है। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ समेत बादल छाए हैं। यहां बारिश की संभावना बनी हुई है।

    पौड़ी और नैनीताल में आज अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में भी बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 24 घंटे में नैनीताल और पौड़ी में भारी से भारी बारिश को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में सावधान रहने की जरूरत है। बताया कि इस बाबत राज्य सरकार व आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

    भारी बारिश की आशंका के चलते नैनीताल जिले में 12वीं तक के सभी शासकीय, अर्धशासकीय व निजी विद्यालयों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों को शनिवार को बंद रखा गया है। डीएम धीराज गर्ब्याल ने अफसरों को अलर्ट रहने व राहत-बचाव के इंतजाम तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारी व शिक्षक स्कूल व कार्यालयों में मौजूद रहेंगे। आज नदी-नालों में अचानक उफान आने की आशंका है। निचले शहरी क्षेत्रों में जलभराव हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस दौरान संवेदनशील इलाकों में भारी भूस्खलन और चट्टाने खिसकने का भी खतरा है। शनिवार को पर्वतीय मार्गों पर यातायात से बचने की सलाह दी गई है।

    devbhumi news devbhumi samachar heavy rain pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार भारी बारिश
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version