Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, March 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»रुद्रप्रयाग: जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने दिया इस्तीफा… जानिये क्या है वजह
    उत्तराखंड

    रुद्रप्रयाग: जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने दिया इस्तीफा… जानिये क्या है वजह

    adminBy adminJuly 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रुद्रप्रयाग: जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने दिया इस्तीफा… जानिये क्या है वजह
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कल अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिला पंचायत के 14 सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद आज 2 जुलाई को जिला पंचायत सभागार में फ्लोर टेस्ट होना था, मगर उससे पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने जिलाधकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया जिला पंचातय अध्यक्ष का इस्तीफा शासन को भेजा जायेगा। इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने इस्तीफे का कारण पारिवारिक व्यस्तता एवं अस्वस्थता बताई है।

    भाजपा हाईकमान ने भी उनकी कुर्सी बचाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। कांग्रेस ही नहीं बल्कि भाजपा के जिला पंचायत सदस्य भी उनके खिलाफ हो गए। नाराज सदस्यों ने उन पर मनमाने तरीके से कार्य करने तथा सदस्यों को बिना विश्वास में लिए जिला पंचायत के निर्णय लेने का आरोप लगाया था। ढाई वर्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर भाजपा की अमरदेई शाह ने आसानी से जीत दर्ज कर ली थी, लेकिन इसके बाद से ही जिला पंचायत सदस्यों में उनके खिलाफ असंतोष पनपने लगा। स्थिति यहां तक आ गई कि 18 में से 17 सदस्य अध्यक्ष से नाराज चल रहे थे।

    गत 3 जून को जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी के नेतृत्व में 14 सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास मत लाने के लिए हस्ताक्षर युक्त शपथ पत्र डीएम को सौंपा था। इसमें भाजपा के सदस्य भी शामिल थे। पंचायती नियमों के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष को अपनी सीट बचाने के लिए 7 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। पिछले महीने14 जिला पंचायत सदस्यों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के सम्मुख फिजिकल वेरिफिकेशन करवाया था। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने को लेकर डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए थे। 14 जिला पंचायत सदस्‍य किसी गोपनीय स्थान पर हैं। सभी वोटिंग के लिए शनिवार सुबह रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे।

    amardei shah devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar rudraprayag news uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version