Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»भारतीय सेना में जाने के इच्छुक युवा हो जायें तैयार… जल्द शुरू होने वाली हैं भर्तियाँ
    उत्तराखंड

    भारतीय सेना में जाने के इच्छुक युवा हो जायें तैयार… जल्द शुरू होने वाली हैं भर्तियाँ

    adminBy adminJune 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    भारतीय सेना में जाने के इच्छुक युवा हो जायें तैयार… जल्द शुरू होने वाली हैं भर्तियाँ
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पूरे देश में 2020 की शुरुआत में कोरोना महामारी फैली, जिसका असर भारतीय सेना की भर्तियों पर पड़ा। तमाम कोविड प्रतिबंधों की वजह से सेना की भर्ती प्रक्रिया दो साल से रुकी पड़ी है। इसके लिए देशभर में बहुत से बेरोजगार युवकों ने आंदोलन भी किया। जिनकी मेहनत अब रंग लाती दिख रही। साथ ही सेना भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने इसके संकेत दिए हैं। दून पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि सेना की भर्ती कोविड के हालातों में सुधार होते ही होगी। उन्होंने कहा कि कोविड कम हुआ है, लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कोविड की वजह से भर्ती के लिए युवाओं को आयु सीमा में छूट नहीं मिलेगी।

    रक्षा राज्य मंत्री के मुताबिक देश में 11 क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय, दो भर्ती डिपो, एक स्वतंत्र भर्ती कार्यालय और 70 सेना भर्ती कार्यालय हैं। इनमें हर साल 90 से 100 भर्ती रैलियां होती हैं। वर्ष 2018-19 में थल सेना में 53431, नौसेना में 5885 और वायु सेना में 6862 सैनिकों की भर्ती हुई जबकि 2019-20 में थल सेना में 80572, नौ सेना में 6068 और वायु सेना में 7222 सैनिकों की भर्ती हुई, लेकिन इसके बाद 2020-21 से देश भर में थल सैनिकों की भर्ती नहीं हो पायी है।  कोरोना की वजह से भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट के सवाल पर मंत्री ने कहा कि युवाओं को भर्ती के लिए छूट की जरूरत नहीं हैं। सेना जीडी में भर्ती के लिए आयु सीमा साढ़े सत्रह से 21 वर्ष है। जबकि टेक्निकल के पदों पर साढ़े सत्रह से 23 साल, जेसीओ के लिए 21 से 27 साल के युवाओं को लिया जाता है। इसके अलावा एजुकेशन हवलदार के लिए आयु सीमा 20 से 25 साल है।

    उत्तराखंड में में वर्ष 2020 में आयोजित अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ बीआरओ भर्ती रैली में युवाओं ने शारीरिक और मेडिकल पास की थी, लेकिन इसके बाद से लिखित परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई, जिससे भर्ती रैली में शामिल अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर एवं चंपावत के युवा लिखित परीक्षा की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में है।

    army recruitment devbhumi news devbhumi samachar indian army pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version