Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»रुद्रप्रयाग: पांडवशेरा ट्रैक पर लापता सात ट्रैकर की लोकेशन मिली… गुफा में सुरक्षित हैं सभी
    उत्तराखंड

    रुद्रप्रयाग: पांडवशेरा ट्रैक पर लापता सात ट्रैकर की लोकेशन मिली… गुफा में सुरक्षित हैं सभी

    adminBy adminMay 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रुद्रप्रयाग: पांडवशेरा ट्रैक पर लापता सात ट्रैकर की लोकेशन मिली… गुफा में सुरक्षित हैं सभी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बीते दिन उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के पांडव शेरा ट्रैक पर 9 ट्रैकर्स के फंसे होने की खबर से हड़कंप मच गया था। ट्रैकर्स के लापता होने के बाद राज्य आपदा बचाव बल (एसडीआरएफ) की टीम खोज और बचाव अभियान में जुट गई थी। डीआईजी एसडीआरएफ रिदीम अग्रवाल ने कहा है कि ट्रैकर्स का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है। एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम भेजी गई। नागरिक उड्डयन विभाग से चौपर की व्यवस्था कर त्वरित रेस्क्यू के लिए भेज दिया है।

    अब लापता हुए सात ट्रैकर की लोकेशन का पता चल गया है। इसमें तीन पत्रकार व चार स्थानीय लोग हैं। सूचना पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की सर्च एवं रेस्क्यू टीम ने देहरादून से हेलीकाप्टर से उड़ान भरी। लेकिन, घना कोहरा होने के कारण हेलीकाप्टर पांडवशेरा नहीं जा सका। टीम वापस अगस्त्यमुनि आ गई है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि पांच टै्कर व चार पोर्टर पांडवशेरा में फंसे हैं। उनके पास एक दो दिन का राशन बचा हुआ है और सुरक्षित गुफा में हैं। उनको वहां से सुरक्षित निकालने के लिए सेना से मदद मांगी गई है। रविवार को उनको सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

    चॉपर के माध्यम से रेस्क्यू दल ने लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटा ली है। रविवार को रांसी से भी कुछ लोग जा रहे हैं। साथ ही चॉपर के जरिए इन ट्रैकर तक भोजन पहुंचाया जाएगा। मौसम सामान्य रहा था तो रविवार तक इन्हें मद्महेश्वर लाया जा सकता है। इधर, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया मद्महेश्वर से पांडवसेरा तीन दिन का ट्रैक है, जिस पर सात ट्रैकरों फंसे होने की सूचना है। वहां बर्फबारी व मौसम खराब होने की वजह से ट्रैकर, ट्रैकिंग नहीं कर पाए। एसडीआरएफ की टीम सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत पांडवसेरा ट्रैक पर खोजबीन कर ट्रैकर से संपर्क कर लिया है। बताया कि ये 21-22 मई को मद्महेश्वर पहुंचे थे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar rudraprayag news uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार पांडव सेरा ट्रैक
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version