Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: एंजेल चकमा मौत मामला, जन्मदिन पार्टी के मजाक से शुरू हुआ विवाद, नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं

    December 30, 2025

    ऋषिकेश: जमीन छिनने के डर ने भड़काया आक्रोश, रेलवे ट्रैक जाम कर पुलिस पर पथराव

    December 29, 2025

    उर्मिला सनावर के आरोपों से भाजपा असहज, दिल्ली तक पहुंचा उत्तराखंड का सियासी भूचाल

    December 28, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, December 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चारधाम यात्रा: दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख पार, ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण फुल
    उत्तराखंड

    चारधाम यात्रा: दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख पार, ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण फुल

    adminBy adminMay 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चारों धामों में यात्रियों का आंकड़ा दस लाख पार पहुंच गया है। तीन मई से 25 मई के बीच कुल 10.26 लाख यात्रियों ने चारोंधामों के दर्शन किए हैं। केदारनाथ धाम में ही 3.35 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम में 3.33 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गंगोत्री में दो लाख, यमुनोत्री धाम में 1.49 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। श्री हेमकुंड साहिब में अभी तक 7338 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में धामों में सभी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जा रहे हैं। सड़क बंद होने की स्थिति में सड़क खुलवाने को पर्याप्त संख्या में मशीनें, कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

    दरसल इन दिनों चारधाम में दर्शनों को लेकर इन दिनों श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। स्थिति यह कि प्रशासन को भीड़ प्रबंधन में पसीने छूट रहे हैं। पड़ावों पर व्यवस्थाएं कम पड़ रही हैं। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बिना पंजीकरण के ही हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंच रहे हैं और इसके बाद यात्रा रूटों पर निकल जा रहे हैं। इससे पड़ावों पर दिक्कतें बढ़ रही हैं। हाईवे पर लंबा जाम लग जा रहा है। पंजीकरण की स्थिति देखें तो अगले सात से आठ दिनों तक चारों धामों में दर्शनों के लिए निर्धारित सभी स्लाट बुक हैं।

    जिन यात्रियों ने अपने टिकट बुक करा लिए हैं और उत्तराखंड पहुंच चुके हैं, उनके लिए एसडीआरएफ के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। बुधवार को ऋषिकेश में पर्यटन और एसडीआरएफ ने 700 ऑनलाइन पंजीकरण कराए। ये भी सुनिश्चित कराया जा रहा है कि इन पंजीकरण का दुरुपयोग न हो। मौसम की चुनौतियों के बाद भी चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण फुल चल रहे हैं। पर्यटन विभाग के मुताबिक बुधवार को मौसम साफ होने के साथ केदारनाथ धाम यात्रा सुचारु हो गई है।

    chardham yatra devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    नैनीताल: 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

    December 6, 2025

    वीडियो वायरल होने के बाद भवाली की मस्जिद विवादों में, 43 नाली सरकारी भूमि कब्जे का आरोप

    December 5, 2025

    देहरादून: रेलवे भर्ती परीक्षा नकल मामले में बड़ा खुलासा, हरियाणा के व्यक्ति से चार लाख में हुई थी डील

    December 4, 2025

    रुद्रप्रयाग: बिना बताए जिला अस्पताल पहुंचे DM, CT स्कैन और सर्जरी यूनिट पर बड़ा फैसला

    December 3, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version