Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चारधाम यात्रा: मौसम हुआ साफ़, विभिन्‍न पड़ावों पर रोके यात्रियों ने बम बम भोले के जयकारों से शुरू किया सफ़र
    उत्तराखंड

    चारधाम यात्रा: मौसम हुआ साफ़, विभिन्‍न पड़ावों पर रोके यात्रियों ने बम बम भोले के जयकारों से शुरू किया सफ़र

    adminBy adminMay 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम यात्रा: मौसम हुआ साफ़, विभिन्‍न पड़ावों पर रोके यात्रियों ने बम बम भोले के जयकारों से शुरू किया सफ़र
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    केदारनाथ धाम में बीते दिन सात घंटे तक हुई बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश के चलते यात्रा दूसरे दिन भी रोक दी गयी थी। इस दौरान धाम में रुके यात्रियों को निचले इलाकों में भेजा जा रहा था। लेकिन अब बारिश और बर्फबारी के बाद मंगलवार को रोकी गई चारधाम यात्रा बुधवार को मौसम साफ होने के बाद सुचारु हो गई है। केदारनाथ सहित बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में मौसम साफ होने के बाद तीर्थयात्री इन धामों की ओर रवाना हुए। मंगलवार को मौसम खराब होने के बाद केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की यात्रा रोकी गई थी और हजारों तीर्थयात्री विभिन्‍न पड़ावों पर रोके गए थे।

    मंगलवार सुबह 6 बजे से केदारनाथ यात्रा शुरू हो गई थी। इस दौरान सोनप्रयाग से 6500 श्रद्धालुओं ने पैदल मार्ग से धाम के लिए प्रस्थान किया। सोनप्रयाग सहित केदारघाटी में रिमझिम बारिश शुरू हुई लेकिन सुबह 8 बजे तक 7810 और 9.30 बजे तक 10470 श्रद्धालु धाम के लिए प्रस्थान कर चुके थे। इसके बाद, तेज बारिश के चलते सोनप्रयाग में यात्रा को रोक दिया गया था। पैदल ट्रैक पर चोटिल होने के खतरे को देखते हुए केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की यात्रा मंगलवार को आधे दिन ही चल पाई। इन धामों में दर्शन के लिए जाने वाले करीब 12 हजार श्रद्धालुओं को पड़ावों पर ही रोका गया। इन्हें बुधवार सुबह आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया है। वहीं बदरीनाथ धाम व गंगोत्री की यात्रा सुचारू रही।

    धुंध की वजह से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरे दिन ठप रहीं। सुबह के वक्त केवल तीन ही उड़ान हो पाईं। केदारनाथ धाम में सुबह नौ बजे बारिश और बर्फबारी शुरू हुई, जो दोपहर एक बजे तक चली। अलग-अलग चरणों में पड़ावों से करीब दस हजार श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया गया, लेकिन बारिश को देखते हुए दोपहर 12 बजे करीब आठ हजार यात्रियों को पड़ावों पर ही रोक दिया गया। एहतियातन गौरीकुंड से घोड़ा व खच्चरों की आवाजाही भी रोक दी गई। दोपहर तक केवल पैदल तीर्थयात्रियों को पड़ावों तक जाने की अनुमति दी गई। दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया।

    chardham yatra devbhumi news devbhumi samachar kedarnath yatra pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar yatra start now उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version