Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, March 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»पहाड़ में गहरी खाई में गिरी कार, छुट्टी पर घर आए सेना व आइटीबीपी जवान की मौत
    उत्तराखंड

    पहाड़ में गहरी खाई में गिरी कार, छुट्टी पर घर आए सेना व आइटीबीपी जवान की मौत

    adminBy adminMay 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पहाड़ में गहरी खाई में गिरी कार, छुट्टी पर घर आए सेना व आइटीबीपी जवान की मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग पंद्रह किमी दूर भुरमुनी के पास एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार अवकाश में घर आए सेना सहित आइटीबीपी के दो जवानों की मौत हो गई , जबकि तीन अन्य घायल हो गए । इस घटना से गांव में मातम छा गया है। गुरु वार शाम को भुरमुनी गांव निवासी पांच लोग कार यूके 05-2995 से पिथौरागढ़ से अपने गांव को लौट रहे थे। गांव की सीमा में वाहन सड़क से पलट कर लगभग पच्चीस से तीस मीटर गहरी खाई में गिर गया।

    कार में सवार दो लोग पंकज सिंह 27 वर्ष पुत्र पुष्कर सिंह, नीरज धनिक 32 वर्ष पुत्र होशियार सिंह निवासी भुरमुनी वाहन के नीचे दब जाने से गंभीर घायल हो गए और तीन अन्य को भी चोट आ गई । दुर्घटना होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई । इसके बाद कार सवार नीरज सिंह धानिक और पंकज सिंह खड़ायत की मौके पर मौत हो गई। मुकेश बोरा, विपिन खड़ायत और एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों के सिर और हाथों में चोटें आई हैं।

    जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के शिकार नीरज सिंह खड़ायत के दो छोटे बेटे हैं। पंकज सिंह का पिछले साल ही विवाह हुआ था और दो दिन बाद शादर की सालगिरह होनी थी लेकिन सालगिरह से पहले ही पंकज के साथ यह हादसा हो गया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar pithoragarh news road accident uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026

    देहरादून में कार में मिली मेडिकल छात्रा की लाश, HOD के खिलाफ FIR दर्ज

    March 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version