Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चंपावत विधानसभा सीट: उपचुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान, धामी का जीतना जरुरी
    उत्तराखंड

    चंपावत विधानसभा सीट: उपचुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान, धामी का जीतना जरुरी

    adminBy adminMay 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चंपावत विधानसभा सीट: उपचुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान, धामी का जीतना जरुरी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में चंपावत सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। 31 मई को वोटिंग और तीन जून को मतगणना होगी। कैलाश गहतोड़ी चंपावत सीट से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। मतगणना के दिन 10 मार्च को उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए चंपावत सीट छोड़ने का प्रस्ताव रख 21 अप्रैल को इस्तीफा भी दे दिया था। चंपावत सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। 31 मई को वोटिंग और तीन जून को मतगणना होगी। चंपावत सीट पर पहली बार उपचुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीख का एलान करते हुए कहा कि ब्रजराजनगर (ओडिशा), थ्रीक्काकारा (केरल) और चंपावत (उत्तराखंड) विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव 31 मई को होंगे। मतों की गिनती तीन जून को होगी।

    भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस सीट से कांग्रेस की ओर से कौन टक्कर देगा, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। चंपावत के चुनावी समर में सरकार के सभी मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी भी मोर्चा संभालेंगे। पार्टी चंपावत उपचुनाव के लिए अलग से रणनीति बना रही है। पिछले दिनों राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की बैठक में चंपावत उपचुनाव के लिए एक टीम का एलान कर दिया गया था। पार्टी अब अलग-अलग कार्यों के लिए टीमों का गठन करेगी। इस सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने इस सीट पर भी कमजोर बूथों पर काम शुरू कर दिया है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है।

    मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ताल ठोक रहे हैं. वह कुछ महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से हार गए थे। वहीं, चंपावत उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारतीय चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, चंपावत उपचुनाव के लिए  नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 11 मई है। इसके बाद 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, 6 मई तक कैंडिडेट अपना पर्चा वापस ले सकते हैं. इसके अलावा 31 मई को मतदान, तो 3 जून को मतगणना होगी।

    champawat election devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar PUSHKAR SINGH DHAMI uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version