Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»केदारनाथ यात्रा: ध्यान गुफा के लिए मई और जून की बुकिंग फुल… अब करना होगा इन्तेजार
    उत्तराखंड

    केदारनाथ यात्रा: ध्यान गुफा के लिए मई और जून की बुकिंग फुल… अब करना होगा इन्तेजार

    adminBy adminApril 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    केदारनाथ यात्रा: ध्यान गुफा के लिए मई और जून की बुकिंग फुल… अब करना होगा इन्तेजार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    केदारनाथ की पहाड़ी पर प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बनी ध्यान गुफा देश ही नहीं, विदेशों में भी साधना के इच्छुक लोगों का ध्यान खींच रही है। आगामी यात्रा सीजन की अगर बात करैं तो मई और जून के लिए इस गुफा की बुकिंग फुल हो चुकी है। गुफा की बुकिंग को लेकर दुबई से अमेरिका तक के प्रवासी भारतीय जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) से संपर्क साध रहे हैं। हालांकि, अभी बुकिंग करने वाले अधिकतर स्वदेशी ही हैं। 2018 में निर्मित इस गुफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साधना कर चुके हैं। इस यात्राकाल में जीएमवीएन केदारनाथ में निर्मित दो अन्य गुफाओं का भी संचालन करेगा।

    केदारनाथ धाम में मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ दुग्ध गंगा के समीप 2018 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने ध्यान गुफा का निर्माण किया था। लगभग आठ लाख की लागत से बनी इस गुफा का यात्राकाल में गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा संचालन किया जा रहा है। इस वर्ष 6 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए निगम को ध्यान गुफा की बुकिंग मिलनी शुरू हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार 7 से 31 मई तक बुकिंग मिल चुकी हैं, जबकि जून के लिए अधिकांश ऑनलाइन बुकिंग मिल गई है।

    इस बार ध्यान गुफा में साधना के लिए साधकों को जीएसटी सहित तीन हजार रुपये खर्च करने होंगे। जीएमवीएन की टीम धाम जाकर वहां बेस कैंप का स्थलीय जायजा लेगी। साथ ही ध्यान गुफा व अन्य दो गुफाओं का निरीक्षण किया जाएगा। केदारनाथ में गरूड़चट्टी की तरफ बनाई गई दो अन्य गुफाओं का भी इस यात्राकाल में संचालन किया जाना है। यहां इस माह के आखिरी तक बिजली, पानी व शौचालय की सुविधाएं मुहैंया हो जाएंगी। इसके बाद ही जीएमवीएन यहां के लिए दरों का निर्धारण करेगा।

    devbhumi news devbhumi samachar kedarnath dhyan gufa kedarnath yatra pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version